समाचार

उच्च शिक्षित 3 युवा आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी से लेंगे मुनि दीक्षा

इंदौर.राजेश जैन दद्दू । चर्या शिरोमणि आचार्यश्री विशुद्ध सागरजी महाराज संघस्थ उच्च शिक्षित 3 युवा बाल ब्रह्मचारी सर्वश्री सौरभ भैया एमबीए नागपुर, निखिल भैया सीए छतरपुर एवं विशाल भैया बी कॉम भिंड रायपुर( छ.ग. ) में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज से आगामी 6 नवंबर को मुनि दीक्षा लेंगे। आचार्य श्री ने दीक्षार्थियों को उनके परिवार की सहमति एवं युवाओं की इच्छा और अनुरोध पर जैनेश्वरी दीक्षा देना स्वीकार किया है।

सभी दीक्षार्थियों ने आज ब्रह्मचारी भोला भैया के निर्देशन में इंदौर आकर श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी एवं मुनि श्री सहज सागर जी, छत्रपति नगर में विराजमान आर्यिका पूर्णमति माताजी एवं अन्य आचार्य मुनि संघ को भी श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद मुनिश्री आदित्य सागर जी ससंघ के सानिध्य में समाज द्वारा श्री चंद्रप्रभु मांगलिक भवन, तिलक नगर में सभी दीक्षार्थियों की बिनौरी एवं गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर गौतम जैन, राजेंद्र मोदी, भारत जैन, राजेश जैन दद्दू, पवन मोदी, स्वतंत्र जैन, श्सुरेश जैन एवं तिलक नगर, संविद नगर, गोयल नगर आदि क्षेत्रों के समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page