भीलूड़ा। श्रीफल परिवार भीलूड़ा की तरफ अन्तर्मुखी पूज्य सागरजी महाराज की प्रेरणा से गठित श्रीफल परिवार द्वारा अष्टमी पर्व पर भक्तामर स्तोत्र दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुकेश गुलाबचंद तलाटी के परिवार की तरफ से उनके निवास पर किया गया। इस अवसर पर श्रीफल परिवार के सदस्य व श्रीफल परिवार के महिला मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।

प्रारंभ में भगवान श्री आदिनाथ के भक्तामर स्तोत्र के 1 से 48 काव्य पढ़कर प्रत्येक काव्य पर एक एक दीप प्रज्वलित किया गया। अंत में भक्तामर स्तोत्र की आरती की गई। इस अवसर पर श्रीफल परिवार भीलूड़ा इकाई के अध्यक्ष शैलेंद्र भरड़ा, जैन समाज के अध्यक्ष अरविंद शाह, समन्वयक धर्मेंद्र जैन, हितेश भरड़ा, हितेश शाह, मनीष जैन, कमलेश टूकावत, सुभाष शाह, सुशांत भरड़ा, राकेश भटेवरा, जयवंत भरड़ा, रितिक जैन, महिला मण्डल की चेतना भरड़ा, अंजली भरड़ा, वर्षा शाह, मोनिका भरड़ा, संगीता भरड़ा, कल्पना भटेवरा, दीया जैन आदि उपस्थित थे।












