समाचार

1008 चौबीस समवशरण कल्पद्रुम महामंडल विधान की तैयारी शुरू

झुमरीतिलैया (कोडरमा)। परमपूज्य राजकीय अतिथि पूज्य जैन मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी मुनिराज के सानिध्य में आगामी 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक ऐतिहासिक 1008 चौबीस समवशरण कल्पद्रुम महामंडल विधान झुमरीतिलैया में होगा।इस अवसर पर परम पूज्य मुनिश्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ने मैत्री समूह विशेष चक्रवर्ती संजय बबिता गंगवाल और गंधकुटी चक्रवर्ती मनीष-सिमा सेठी को अपना मंगल आशीर्वाद दिया और संघस्थ अलका दीदी और भारती दीदी ने अनुमोदना की।

इस शुभ अवसर पर इंदु सेठी के निवास स्थान पर मैत्री समूह के सदस्यों के द्वारा स्वागत और सम्मान समारोह के साथ मेहंदी और हल्दी का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा और अन्नू-पिंकी सेठी, संदीप-अंजना सेठी, नवीन-संगीता सेठी, अजय-अलका सेठी, ललित-अंजू छाबड़ा के साथ विशेष आमंत्रित इंदु सेठी, शैलेश-सुनिता, दीपक-कल्पना सेठी उपस्थित थे। कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा और नवीन जैन ने बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page