समाचार

सोशल ग्रुप जयपुर मेन ने किया दिगम्बर जैन छात्रावास का अवलोकन : विद्यार्थियों की व्यवस्थाओं और शिक्षा सेवा कार्यों की सराहना


सोशल ग्रुप जयपुर मेन के सदस्यों ने जयपुर स्थित दिगम्बर जैन छात्रावास एवं भोजनालय का अवलोकन कर विद्यार्थियों से संवाद किया। शिक्षा समिति की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए भोजन सेवा का सौभाग्य भी प्राप्त किया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।


जयपुर। छोटी चौपड़ स्थित मनिहारों के रास्ते में श्री दिगम्बर जैन संस्कृत शिक्षा समिति द्वारा संचालित दिगम्बर जैन छात्रावास एवं भोजनालय का शनिवार को दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जयपुर मेन के सदस्यों ने अवलोकन किया। इस दौरान छात्रावास की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं शिक्षा सेवा कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

शिक्षा समिति ने दी गतिविधियों की जानकारी

शिक्षा समिति के मंत्री महेश चाँदवाड़ ने अतिथियों को छात्रावास की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा समिति द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर समिति की ‘बढ़ते कदम’ एवं ‘दर्पण’ पत्रिका भी भेंट की गई।

आत्मीय स्वागत एवं सम्मान

छात्रावास आगमन पर सोशल ग्रुप जयपुर मेन के अध्यक्ष धनु कुमार जैन, सचिव हीराचंद बेद, कोषाध्यक्ष विनय कुमार छाबड़ा, विनोद तोतूका, इंदु तोतूका एवं मंजू पुरी छाबड़ा का छात्रावास के केयरटेकर पं. अमित जैन शास्त्री ने तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया।

विद्यार्थियों से किया संवाद

ग्रुप के सदस्यों ने छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया तथा उनके साथ भोजन सेवा (पुरस्कारी) का सौभाग्य प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया गया।

सेवा कार्यों की सराहना

छात्रावास की अनुशासित व्यवस्थाओं एवं भोजन की गुणवत्ता की सभी सदस्यों ने मुक्तकंठ से सराहना की। साथ ही शिक्षा समिति द्वारा शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी सहयोग का विश्वास व्यक्त किया। छात्रावास संयोजक पदम जैन बिलाला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page