समाचार

महावीर इंटरनेशनल वामा वीरा सागवाड़ा ने किया कैनोपी वितरण : छोटे कामगारों को धूप, लू और बारिश से मिलेगी राहत


महावीर इंटरनेशनल वामा वीरा केंद्र, सागवाड़ा द्वारा सड़क किनारे फल एवं सब्जी विक्रेताओं को धूप, लू और वर्षा से बचाव हेतु निःशुल्क कैनोपी वितरित की गई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े की थैली अपनाने का संदेश भी दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी (जिला बांसवाड़ा, राजस्थान) की यह रिपोर्ट।


सागवाड़ा (राजस्थान)। महावीर इंटरनेशनल वामा वीरा केंद्र, सागवाड़ा द्वारा “सब की सेवा, सबको प्यार” के भाव के साथ निःशुल्क कैनोपी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क किनारे ठेले पर फल एवं सब्जी बेचने वाले छोटे कामगारों को धूप, लू एवं वर्षा से सुरक्षा उपलब्ध कराना रहा।

जरूरतमंद को मिली कैनोपी

सागवाड़ा कोर्ट परिसर के बाहर फल एवं सब्जी विक्रेता नानू भाई को वामा वीरा केंद्र की वीराओं द्वारा निःशुल्क कैनोपी भेंट की गई। इस अवसर पर प्रद्युम्न सारगिया एवं महिला अधिवक्ता कमलेश्वरी गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान “कपड़े की थैली मेरी सहेली” जागरूकता अभियान के अंतर्गत आमजन को प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा खरीदारी के समय अपने साथ कपड़े का थैला रखने का संदेश दिया गया।

समाजसेवियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में वामा चेयरपर्सन वीरा तिलकनंदिनी शाह, सचिव वीरा अनिता जैन, जॉन कन्वीनर वीरा धनकुंवर आजणियां, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर वीरा प्रेरणा शाह, पूर्व जॉन कन्वीनर वीरा नीलम सोमपुरा, प्रोजेक्ट प्रभारी पूजा शाह सहित सागवाड़ा नगर के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

सेवा कार्यों की सराहना

महावीर इंटरनेशनल द्वारा संचालित यह सेवा अभियान जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी देता है। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page