सनावद के श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर में अष्टानिका पर्व के द्वितीय दिवस नंदीश्वर द्वीप मंडल विधान श्रद्धा, विनय और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने 52 जिनालयों में 52 अर्घ्य समर्पित कर धर्मलाभ अर्जित किया। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की यह रिपोर्ट।
सनावद। धर्म नगरी सनावद में अष्टानिका पर्व के द्वितीय दिवस आषाढ़ शुक्ल नवमी के अवसर पर श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर में नंदीश्वर द्वीप मंडल विधान भक्ति एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। मंदिर परिसर दिनभर जिनभक्ति, मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण से गुंजायमान रहा।
पंचामृत अभिषेक से हुआ शुभारंभ
सन्मति जैन काका ने बताया कि प्रातःकाल भगवान का पंचामृत अभिषेक एवं पूजन सम्पन्न हुआ। दोपहर में कुसुम कुमार–हेमंत कुमार सन्मति जैन काका परिवार तथा सुधीर कुमार–प्रशांत कुमार–पुलकित जैन “चौधरी” परिवार द्वारा विधान का पुण्यार्जन किया गया।
52 जिनालयों में 52 अर्घ्य समर्पित
विधान के दौरान श्रद्धालुओं ने नंदीश्वर द्वीप के 52 जिनालयों की भावना करते हुए 52 अर्घ्य अत्यंत विनय एवं श्रद्धा के साथ समर्पित किए। वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से ओत-प्रोत रहा।
नंदीश्वर विधान की महिमा बताई
आर्यिका ज्ञानमती माताजी द्वारा रचित विधान की महिमा का वर्णन करते हुए पंडित रिंकेश जैन एवं प्रशांत चौधरी ने बताया कि नंदीश्वर द्वीप के 52 चैत्यालयों में प्रत्येक में 108 रत्नमय जिनप्रतिमाएं विराजमान हैं। शुद्ध भाव से इस विधान की आराधना करने से आध्यात्मिक उन्नति, शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। जैन मान्यता के अनुसार देवगण भी नंदीश्वर द्वीप में भगवान जिनेन्द्र की पूजा-अर्चना करते हैं।
संगीतमय आरती एवं प्रवचन
सायंकाल श्रीजी की संगीतमय महाआरती, भक्तिमय कार्यक्रम एवं शास्त्र प्रवचन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति में लीन होकर धर्म आराधना का लाभ प्राप्त किया।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में डिसेंटबला जैन, बाला पंचोलिया, महिमा जैन, अंजू पाटनी, मंजुला भूच, राजकुमारी बाई जैन, खुशकुंवर बाई जैन, सावित्री जटाले, अंकिता जैन, रूपल चौधरी, प्रतिभा जैन, कुसुम बाई जैन, विनय पंचोलिया, सुदेश जटाले, कमल केके, प्रदीप पंचोलिया, कांतिलाल जैन, अक्षय सराफ, लोकेंद्र जैन, रजत जैन, मुकेश जैन, मौसम जैन, अभिजीत जैन, गौतम जैन, राहुल स्वास्तिक, अरविंद जैन, अशोक पंचोलिया, सुनील मास्टर साहब सहित बहू मंडल एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।













Add Comment