महावीर इंटरनेशनल शाखा अरथूना ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अरथूना रावला में विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी और पेन वितरित किए। साथ ही “हरित राजस्थान” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी अजीत कोठिया की यह रिपोर्ट।
बांसवाड़ा (डडूका/अरथूना)। महावीर इंटरनेशनल शाखा अरथूना द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अरथूना रावला में विद्यार्थियों के लिए शिक्षा एवं सेवा से जुड़ा प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी एवं पेन वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
शिक्षा सेवा का प्रेरक आयोजन
कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर (नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल) अजीत कोठिया ने की। मुख्य अतिथि सीबीईईओ श्रीमती माया सेमसन रहीं। विशिष्ट अतिथियों में एसीबीईईओ सुरेश पाटीदार, गणेश पाटीदार, आर.पी. हरीश सुथार, केंद्र अध्यक्ष राजमल सोनी, सूरजमल जैन, पंकज पाटीदार, केसरिमल दोसी, मणिलाल पटेल, धनपाल देवड़िया, सुभाष सोनी, दिलीप देवड़िया सहित महावीर इंटरनेशनल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को मिला प्रेरक संदेश
अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण की प्रेरणा दी। महावीर इंटरनेशनल द्वारा संचालित इस सेवा कार्य की सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
हरित राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण
कार्यक्रम के समापन पर “हरित राजस्थान” अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सभी का रहा सक्रिय सहयोग
आयोजन में हीना कलाल, पीनल पाटीदार, मंजुला डामोर, विशाखा उपाध्याय, कोमल जैन, भगवान गिरी गोस्वामी सहित विद्यालय स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णलाल पाटीदार ने किया तथा स्थानीय संस्था प्रधान रमेशचंद्र दोसी ने सभी का आभार व्यक्त किया।













Add Comment