समाचार

महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा एवं भारत स्काउट-गाइड का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान : “एक पौधा माँ के नाम” के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड, स्थानीय संघ बागीदौरा के संयुक्त तत्वावधान में बाल विकास परियोजना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। पढ़िए श्रीफल साथी अजीत कोठिया डडूका की यह रिपोर्ट।


बागीदौरा/नौगामा। महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड, स्थानीय संघ बागीदौरा के संयुक्त तत्वावधान में बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत फलदार एवं पुष्प देने वाले पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना रहा।

अतिथियों ने किया पौधारोपण

कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीरज जैन, विशिष्ट अतिथि हरेंद्र जोशी, प्राचार्य मनोज शर्मा, महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, वरिष्ठ स्काउट साथी हरीश उपाध्याय, सचिव दिनेश चर्पोटा, समन्वयक अश्विन जोशी, कोषाधिकारी जोशी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। बाल विकास परियोजना से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र कुमार जोशी, कनिष्ठ सहायक पशुपति सिंह चौहान एवं ब्लॉक समन्वयक जगदीश पटेल सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सभी अतिथियों ने वर्षा ऋतु को वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय बताते हुए प्रत्येक नागरिक से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है।

सेवा कार्यों की सराहना

वरिष्ठ स्काउट साथी हरीश उपाध्याय ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल एवं भारत स्काउट-गाइड दोनों ही सेवा के लिए समर्पित संस्थाएँ हैं। महावीर इंटरनेशनल द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्य प्रेरणादायी हैं और उनकी सराहना की जानी चाहिए।

पोस्टर एवं पत्रिका का विमोचन

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषयक पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही महावीर इंटरनेशनल एपेक्स कार्यालय से प्राप्त “महावीर प्रवाह” पत्रिका का नवीन अंक सभी अतिथियों को भेंट किया गया।

सामूहिक शपथ के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page