समाचार

शिक्षा से सशक्त होगा समाज : ‘आरोहण–श्रीफल जैन न्यूज शिक्षा स्कॉलरशिप योजना’ का शुभारंभ


आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘आरोहण–श्रीफल जैन न्यूज शिक्षा स्कॉलरशिप योजना’ का शुभारंभ किया गया। प्रथम चरण में चार विद्यार्थियों को ₹1.32 लाख से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा संजय जैन की यह रिपोर्ट।


इंदौर। शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी शक्ति मानते हुए अंतर्मुखी पूज्य सागर महाराज की कल्पना एवं मार्गदर्शन तथा जगद्गुरु कर्मयोगी स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामीजी की प्रेरणा से आरोहण परिवार एवं श्रीफल जैन न्यूज द्वारा ‘शिक्षा स्कॉलरशिप योजना’ का शुभारंभ किया गया। योजना का शुभारंभ कुन्दकुन्द ज्ञानपीठ परिसर में आचार्य श्री 108 सुनील सागर महाराज के पावन सानिध्य में हुआ।

शिक्षा बनेगी समाज की सबसे बड़ी शक्ति

योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर किन्तु प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा से वंचित होने से बचाना तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। आचार्य श्री के सानिध्य में इस पहल को समाज के लिए एक दीर्घकालिक शिक्षा अभियान के रूप में प्रारंभ किया गया।

चार विद्यार्थियों को मिली ₹1.32 लाख से अधिक की छात्रवृत्ति

योजना के प्रथम चरण में चार विद्यार्थियों को कुल ₹1,32,500 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थी—

अद्वविक (स्व. गौरव कोरिया), कक्षा 3 – ₹32,500

सिद्ध राजेश जैन, कक्षा 10 – ₹20,000

 

उर्वशी (स्व. महेंद्र कुमार जैन), बी.टेक तृतीय वर्ष – ₹40,000

 

टिशा लोकेंद्र जैन, बी.टेक द्वितीय वर्ष – ₹40,000

समाज के सहयोग से मिली पहली सफलता

इस अभियान को मूर्त रूप देने में श्रुतसाधिका रेखा संजय जैन के सतत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं नरेन्द्र वेद, संदीप जैन मोयरा, अमित कासलीवाल एवं भरत जैन के मार्गदर्शन से योजना को सफल शुरुआत मिली।

मुंबई निवासी अनिल कुमार जैन ने एक विद्यार्थी की लगभग ₹40,000 वार्षिक शिक्षा-शुल्क का संपूर्ण दायित्व अपने ऊपर लेकर समाज के समक्ष प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

जनसहभागिता बनी अभियान की ताकत

अभियान में नरेन्द्र वेद, संदीप जैन मोयरा, वितुल अजमेरा एवं हर्ष जैन ने ₹11,000-₹11,000 तथा अक्षय कासलीवाल एवं आदित्य जैन (बेंगलुरु) ने ₹5,100-₹5,100 का सहयोग प्रदान किया। इसके अतिरिक्त अनेक समाजबंधुओं ने ₹500 एवं उससे अधिक की राशि देकर इस अभियान को जनसहभागिता का स्वरूप प्रदान किया। इस पुनीत कार्य में महावीर ट्रस्ट का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

प्रत्येक परिवार से सहयोग का आह्वान

आरोहण परिवार एवं श्रीफल जैन न्यूज ने समाज के प्रत्येक परिवार से इस शिक्षा यज्ञ में सहभागी बनने का आह्वान किया है। अपील की गई कि यदि प्रत्येक परिवार प्रतिमाह ₹500 का सहयोग करे अथवा एक विद्यार्थी की शिक्षा का संपूर्ण दायित्व स्वीकार करे, तो कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा।

समाजसेवियों ने लिया विस्तार का संकल्प

योजना को अधिकाधिक विद्यार्थियों तक पहुँचाने के लिए संजय पापड़ीवाल, आनंद कासलीवाल, वितुल अजमेरा, कमलेश जैन एवं संजय जैन ने अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा में किया गया सहयोग केवल एक विद्यार्थी की सहायता नहीं, बल्कि पूरे समाज के उज्ज्वल भविष्य में किया गया निवेश है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page