मुनि पुंगव 108 सुधा सागर जी महाराज के संभावित इंदौर चातुर्मास-2026 की तैयारियों को लेकर जाल सभागृह में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समाज के विभिन्न संगठनों और मंदिर समितियों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी सतीश जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य जगत पूज्य मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महामुनिराज के वर्ष 2026 के संभावित चातुर्मास को लेकर बुधवार को जाल सभागृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य इस संभावित ऐतिहासिक आयोजन की रूपरेखा तैयार करना एवं समाज के विभिन्न संगठनों को एक मंच पर लाना था।

एकजुट होकर आयोजन सफल बनाने का संकल्प
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि बैठक में सभी दिगंबर जैन मंदिरों के अध्यक्ष, मंत्री, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी, महिला मंडल की सदस्याएं तथा युवा संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि चातुर्मास का आयोजन तभी सफल होगा, जब इंदौर की समस्त संस्थाएं एक परिवार की भावना से मिलकर कार्य करेंगी।
सकल दिगंबर जैन समाज ने किया निवेदन
बैठक के निवेदक सकल दिगंबर जैन समाज, इंदौर रहे। आयोजन की तैयारियों में अशोक दोशी, गिरीश जैन गिन्नी, धर्मेंद्र जैन (सिनकेम), आकाश जैन कोल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
बैठक में अशोक बड़जात्या, ब्रह्मचारी अनिल भैया जी, सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, कार्याध्यक्ष सौरभ पाटोदी, मंत्री देवेंद्र सोगानी, कैलाश वेद, डी.के. जैन, जैनेश झांझरी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर जैन, सुभाष सामरिया, नकुल पाटोदी, आर.के. जैन, श्रीमती रानी डोशी, छाया जैन, मुकेश टोंग्या, हेमंत जैन, रवि जैन, नीरज जैन, अजय जैन, पी.सी. जैन, श्रीपाल जैन तथा अनिल जैन ‘जैनको’ सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
ऐतिहासिक चातुर्मास की ओर बढ़ते कदम
बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज का चातुर्मास इंदौर में होता है, तो यह शहर के धार्मिक एवं सामाजिक इतिहास का एक अविस्मरणीय अध्याय सिद्ध होगा।













Add Comment