समाचार

पर्यावरण जन-जागरण रैली एवं वृक्षारोपण से दिया हरित भविष्य का संदेश : दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अभियान के तहत जबलपुर में हुआ आयोजन


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत जबलपुर में जन-जागरण रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और हरित भविष्य का सामूहिक संकल्प लिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी नितिन जैन की यह रिपोर्ट।


जबलपुर। रविवार, 12 जुलाई को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर महाकौशल-विंध्य रीजन द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत “हमारा अभियान – एक वृक्ष सौ पुत्रों समान” एवं “वसुंधरा को करें हरा-भरा और सुरक्षित” संकल्प के साथ भव्य पर्यावरण जन-जागरण रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन के मुख्य आतिथ्य एवं चक्रेश मोदी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर फेडरेशन एवं महाकौशल-विंध्य रीजन के पदाधिकारी, विभिन्न सोशल ग्रुपों के अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में दंपत्ति सदस्य उपस्थित रहे।

जन-जागरण रैली से दिया संदेश

पर्यावरण जन-जागरण रैली बोर्डिंग जैन मंदिर से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक के मुख्य द्वार तक निकाली गई। रैली के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

वृक्षारोपण एवं संरक्षण का संकल्प

रैली के उपरांत शहीद स्मारक परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने पौधों के संरक्षण तथा समाज में निरंतर पर्यावरण जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं के विचार

राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। इस अवसर पर विनय जैन, अजीत नायक, संतोष जैन, आभा जैन, चित्रा घीया एवं संजय चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बताया।

सफल संचालन एवं सहयोग

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय रीजन अध्यक्ष मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील घिया, पर्यावरण रैली प्रभारी प्रवीण सिंघई तथा वृक्षारोपण प्रभारी प्रदीप जैन के नेतृत्व में हुआ। सुरेंद्र जैन एवं राविज जैन ने स्वल्पाहार की व्यवस्था की। जबलपुर मेन ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष मुल्कराज अंजली बादशा ने जामुन एवं अमरूद के 12 पौधे उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान किया।

समाज को दिया हरित भविष्य का संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रुपों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्य सपत्नीक शामिल हुए। सभी ने अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, पौधों का संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जन-जागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page