श्री समग्र जैन समाज भारत महासंघ के अध्यक्ष एवं संस्थापक साहिल जैन ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से भेंट कर जैन समाज के विकास, साधु-संतों की सुरक्षा तथा मुर्शिदाबाद के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
कोलकाता। श्री समग्र जैन समाज भारत महासंघ के अध्यक्ष एवं संस्थापक साहिल जैन ने मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी से आत्मीय भेंट कर जैन समाज के विकास, समाज की उन्नति, साधु-संतों की सुरक्षा तथा मुर्शिदाबाद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
विकास से जुड़े सुझावों पर हुई चर्चा
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि सभी सुझावों पर उचित विचार एवं आवश्यक उत्तर दिया जाएगा। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में सभी के सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार
साहिल जैन ने इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह महत्वपूर्ण संवाद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समाजहित में सहयोग की अपेक्षा
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग से जैन समाज के विकास, साधु-संतों की सुरक्षा तथा मुर्शिदाबाद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भविष्य में और अधिक प्रभावी कार्य किए जाएंगे।













Add Comment