महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा, कुचामन सिटी ने सेवा पखवाड़े के सप्तम दिवस सम्पर्क संस्थान मूक-बधिर एवं नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में खाद्य सामग्री एवं अल्पाहार वितरित कर सेवा एवं मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। पढ़िए श्रीफल साथी वीर सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।
कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के सप्तम दिवस महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा, कुचामन सिटी द्वारा “सबकी सेवा, सबको प्यार – जीवो और जीने दो” के उद्देश्य को साकार करते हुए सम्पर्क संस्थान मूक-बधिर एवं नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए खाद्य सामग्री भेंट की गई।
खाद्य सामग्री का वितरण
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अध्यापिका वीरा सरला जी खटोड़ एवं उनके परिवार के सहयोग से विद्यालय को गेहूं, चावल, चाय, चीनी, देशी घी, खाद्य तेल सहित आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। यह सहयोग विद्यार्थियों के दैनिक उपयोग एवं पोषण को ध्यान में रखते हुए किया गया।
विद्यार्थियों के साथ आत्मीय पल
सेवा कार्य के अंतर्गत दोपहर के अल्पाहार में सभी विद्यार्थियों को पानी पुचका (पतासी) भी खिलाई गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इसका आनंद लिया और संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा ही संगठन का उद्देश्य
संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं विशेष वर्गों तक सहयोग पहुँचाना है। महावीर इंटरनेशनल निरंतर सेवा, सहयोग और मानवता के कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान दे रहा है।
पदाधिकारियों की सहभागिता
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीरा धरा अध्यक्ष वीरा सरोज पाटनी, वीरा सचिव शारदा, वीर सोहनलाल वर्मा, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा तथा वीर बलराम प्रधान सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
सेवा का प्रेरक संदेश
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज में सहयोग, करुणा और मानव सेवा की भावना को और अधिक सशक्त करने का संदेश दिया।













Add Comment