समाचार

जैन मिलन मुख्य शाखा के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ : विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया निःशुल्क परामर्श


जैन मिलन मुख्य शाखा, चन्द्र नगर फिरोजाबाद द्वारा मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श का लाभ लिया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।


फिरोजाबाद। जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को साकार करते हुए जैन मिलन मुख्य शाखा, चन्द्र नगर, फिरोजाबाद द्वारा मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सहयोग से रघु शांति हॉस्पिटल, सेंट्रल चौराहा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए 100 से अधिक लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांचों एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अशोक कुमार जैन, श्री अनुज कुमार जैन एवं श्री अभिषेक जैन (तुलसी विहार परिवार) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया गया। आयोजन में समाजसेवा और जनकल्याण की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

शिविर में डॉ. एस.सी. ठाकुर (नॉन-इनवेसिव कार्डियोलॉजिस्ट) एवं डॉ. विजय शर्मा (एम.डी. फिजिशियन) ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। डॉ. डी.के. गुप्ता (जनरल फिजिशियन) एवं डॉ. भरत गुप्ता ने भी शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

निःशुल्क हुई विभिन्न स्वास्थ्य जांचें

शिविर में ब्लड प्रेशर (BP), शुगर, ECG, BMI एवं PFT (फेफड़ों की जांच) सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए गए। चिकित्सकों ने हृदय रोग, मधुमेह एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संबंधी उपयोगी सुझाव भी दिए।

सहयोगकर्ताओं का किया सम्मान

मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम से आईं कोऑर्डिनेटर श्रीमती विनीता सिंह के विशेष सहयोग की सराहना की गई। शिविर के समापन पर सहयोग देने वाले चिकित्सकों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का श्री अशोक कुमार जैन, श्री अनुज कुमार जैन एवं श्री अभिषेक जैन (तुलसी विहार परिवार) द्वारा स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।

सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प

शाखा अध्यक्ष वीर राजेश कुमार जैन (आइडिया) ने कहा कि जैन मिलन मुख्य शाखा भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करती रहेगी। महामंत्री वीर राहुल जैन (एम.आर.) ने सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। शिविर की व्यवस्थाओं का संचालन कोषाध्यक्ष वीर मनीष जैन (न्यू तिलक नगर) एवं ऑडिटर वीर निमिष जैन (महावीर नगर) ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page