अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर भिंड में मानवता परिवार एवं युवा महासभा ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान चिकित्सकों की सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण की सराहना की गई। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
भिंड। अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार, 1 जुलाई को मानवता परिवार एवं युवा महासभा के संयुक्त तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी सम्माननीय चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-पत्र भेंट कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
मानव सेवा के लिए व्यक्त किया आभार
कार्यक्रम में वक्ताओं ने चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे सेवक हैं, जो हर परिस्थिति में लोगों के जीवन की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं। मानवता परिवार ने सभी चिकित्सकों का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।
सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता
सम्मान समारोह में बबलू सिंधी, दीपक चावला, महिला महासभा अध्यक्ष रानी जैन, राशू जादौन, सोनल जैन, प्राशु जैन, अरुचि राजावत सहित मानवता परिवार एवं युवा महासभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं दीं।
चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के समापन पर मानवता परिवार एवं युवा महासभा परिवार की ओर से सभी चिकित्सकों को अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं साधुवाद प्रेषित किया गया।













Add Comment