समाचार

खंडेलवाल युवा महासभा द्वारा संगीतमय भक्तामर पाठ का भव्य आयोजन : श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम


श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन खंडेलवाल युवा महासभा के तत्वावधान में श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मोदी जी की नसिया में प्रथम संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी वैभव कासलीवाल की यह रिपोर्ट।


इंदौर । श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन खंडेलवाल युवा महासभा के तत्वावधान में श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मोदी जी की नसिया में भव्य संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ

महासभा के प्रचार-प्रसार प्रमुख वैभव कासलीवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ युवा महासभा के अध्यक्ष मनीष जैन, पुष्पेंद्र जैन, शैलेन्द्र सोगानी एवं गौरव पाटोदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके बाद बरखा पाटोदी ने जिनवाणी माता को विराजमान कराया और भगवान आदिनाथ के जयघोष के साथ भक्तामर पाठ प्रारंभ हुआ।

प्रथम आयोजन में उमड़ी श्रद्धा

यह युवा महासभा द्वारा आयोजित पहला संगीतमय भक्तामर पाठ था, जिसका आयोजन गौरव-बरखा पाटोदी एवं अंकुल-अंजलि पाटोदी (सुमठा वाले परिवार) के पुण्यार्जन में सम्पन्न हुआ। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ सहभागिता की।

संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां

भक्तामर पाठ का संचालन शैलेष काला एवं उनकी टीम ने संगीतमय शैली में कराया। मधुर भक्ति संगीत के साथ हुए पाठ में खंडेलवाल समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं ने भक्तिभाव से सहभागिता कर वातावरण को धर्ममय बना दिया।

समाजजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में खंडेलवाल महासभा के शेखर छावड़ा, सनत गंगवाल, महिला महासभा से साधना दगड़े, युवा महासभा के सुनील गोधा, मनीष जैन, प्रथम गोधा, शैलेन्द्र सोगानी, कपिल सेठी, डॉ. अभिषेक सेठी, सुमित सेठी, पुष्पेंद्र वेद, ऋषभ पहाड़िया, विवेक काला, प्रवीण पहाड़िया, अनुराग गोधा, अक्षय पाटनी, राहुल झांझरी, मयंक सेठी, अभिषेक बज सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं खंडेलवाल समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिमाह होंगे ऐसे आयोजन

कार्यक्रम के समापन पर गौरव पाटोदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए घोषणा की कि खंडेलवाल युवा महासभा द्वारा अब प्रतिमाह दिगम्बर जैन समाज के विभिन्न मंदिरों में संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक समाजजन धर्म से जुड़ सकें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page