राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन संगठन द्वारा विश्व की प्रथम डिजिटल परिवार डायरी का शुभारंभ किया गया है। यह मंच देश-विदेश में बसे समाजजनों को जोड़ने, सामाजिक जानकारी उपलब्ध कराने तथा एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर। राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन संगठन एवं महिला संगठन द्वारा समाज को डिजिटल रूप से एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से विश्व की प्रथम डिजिटल खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन परिवार डायरी का शुभारंभ किया गया है। इस अभिनव डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य देश-विदेश में निवासरत समाजजनों को एक सूत्र में जोड़ना तथा समाज की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना है।
डिजिटल युग में समाज को नई दिशा
संगठन के संस्थापक संदीप शीतल पहाड़िया ने बताया कि बदलते डिजिटल युग में समाज को तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ यह डिजिटल परिवार डायरी तैयार की गई है, जिससे समाज के प्रत्येक परिवार तक संगठित जानकारी पहुंच सकेगी।
एक मंच पर मिलेगी समग्र जानकारी
इस डिजिटल डायरी के माध्यम से समाज के परिवारों, व्यवसायों, जैन मंदिरों, वैवाहिक परिचय, सामाजिक गतिविधियों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी प्रारंभ की गई है।
डायरी में उपलब्ध रहेंगी विशेष सेवाएं
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेंबर्स डायरेक्टरी, बिजनेस डायरेक्टरी, टेम्पल डायरेक्टरी, वैवाहिक सेवा, समाचार एवं कार्यक्रमों की जानकारी तथा फीडबैक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सदस्य अपनी प्रोफाइल, व्यवसाय, पारिवारिक और धार्मिक जानकारी को समय-समय पर अपडेट भी कर सकेंगे।
डिजिटल जनगणना का बनेगा आधार
संदीप पहाड़िया के अनुसार इस पहल से समाज की सटीक डिजिटल जनगणना तैयार होगी। इससे देश और विदेश में बसे समाजजनों के बीच संपर्क मजबूत होगा तथा व्यापार, रोजगार और वैवाहिक संबंधों के नए अवसर भी विकसित होंगे।
एकता और संगठन शक्ति को मिलेगा बल
डिजिटल परिवार डायरी समाज की एकता, संवाद और संगठन शक्ति को नई मजबूती प्रदान करेगी। यह मंच विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय समाजजनों को जोड़कर सामूहिक विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
समाजजनों से की सहभागिता की अपील
संगठन ने सभी खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन परिवारों से स्वयं पंजीयन करने तथा अपने परिचित समाजजनों को भी इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया है, ताकि यह डिजिटल डायरी भविष्य में समाज का एक महत्वपूर्ण और उपयोगी दस्तावेज बन सके।
ऐतिहासिक पहल का हुआ स्वागत
इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय एवं प्रांतीय टीम के पदाधिकारियों, समाजसेवियों तथा महिला संगठन की प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया। सभी ने इसे समाजहित में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम बताते हुए डिजिटल युग में सामाजिक संगठन का सशक्त माध्यम बताया।













Add Comment