श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म, गायत्री नगर जयपुर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में बुधवार शाम 6.30 बजे मीरा मार्ग, मानसरोवर जैन मंदिर से विहार कर आर्यिका श्री विभाश्री माताजी ससंघ का गायत्री नगर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…
जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म, गायत्री नगर जयपुर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में बुधवार शाम 6.30 बजे मीरा मार्ग, मानसरोवर जैन मंदिर से विहार कर बैंडबाजों के साथ गणाचार्य श्री विराग सागर जी एवं आचार्य श्री विशुध्द सागर जी की आज्ञानुवर्ती शिष्या गणिनी आर्यिका श्री विभाश्री माताजी ससंघ का गायत्री नगर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरण शाह ने बताया कि आर्यिका श्री का विहार के समय मार्ग में श्रावकों के आवास के सामने आरती और पाद् प्रक्षालन किया।
इन्होंने की अगवानी
आचार्य श्री के मंदिर जी में पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह के नेतृत्व में मंत्री राजेश वोहरा, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, कोषाध्यक्ष राकेश छावड़ा, उपाध्यक्ष विजय सोगानी, संतोष गंगवाल, राकेश पाटोदी, पदम झांझरी, बसंत बाकलीवाल, संतोष रावका आदि पदाधिकारियों ने आरती की। महिला मंडल, मुनि वैय्यावृति महिला समूह के पदाधिकारी और सदस्यों ने मंगल कलश लेकर भव्य अगुवाई की तथा सभी ने पाद् प्रक्षालन किया।
आराधना कर अपने आपको मंगलमय बनाना चाहिए
इस अवसर पर आर्यिका श्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि संत हमारे यहां आते रहते हैं तो समाज में जैन संस्कृति मुस्कराती रहती है। माताजी ने कहा कि संत सातिशय पुण्य से आते हैं, संतों का समागम भविष्य के लिए अनंत सातिशय पुण्य देकर जाता है, इसलिए भव्य आत्माओं अपना सौभाग्य मानना चाहिए। जब जब अवसर मिले तब प्रतिदिन आराधना कर अपने आपको मंगलमय बनाना चाहिए। इस अवसर पर आर्यिका विनय श्री माताजी ने प्रशनोत्तरी करवाई।
श्रुत स्कंध विधान 19 जून को
युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि आर्यिका संघ में 11 विदुषी आर्यिकाएं हैं। आर्यिका संघ के सानिध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव के अवसर श्रुत स्कंध विधान मंदिर के बेसमेंट में 19 जून को प्रातः 8 बजे से किया जाएगा। , सांय 7.30 बजे से आनंद यात्रा होगी। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका संगीता छाबडा और मनीषा टोंग्या के निर्देशन में होंगे।













Add Comment