समाचार

बिहार के प्राकृत शोध संस्थान पर सरकार से सकारात्मक वार्ता : बिहार सरकार से राज्यपाल ने तलब की रिपोर्ट


भारत वर्षीय जैन समाज की ओर से वैशाली स्थित संस्थान को शिक्षा से संस्कृति विभाग में स्थानांतरण पर रोक की मांग की जा रही है। विगत 16 जून को राज्यपाल ने बिहार सरकार से रिपोर्ट तलब की है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

 


इंदौर। भारत वर्षीय जैन समाज की ओर से वैशाली स्थित संस्थान को शिक्षा से संस्कृति विभाग में स्थानांतरण पर रोक की मांग की जा रही है। विगत 16 जून को राज्यपाल ने बिहार सरकार से रिपोर्ट तलब की है। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि बिहार सरकार से राज्यपाल ने रिपोर्ट मांगी है। 16 जून को बिहार सरकार के कला-संस्कृति सचिव के साथ बैठक हुई। राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने व्यापक ज्ञापन अभियान चलाया था। भगवान महावीर स्वामी की पावन जन्मस्थली वैशाली में स्थित प्राकृत भाषा एवं अहिंसा शोध संस्थान को बिहार सरकार द्वारा शिक्षा विभाग से संस्कृति विभाग में स्थानांतरित करने और शैक्षणिक गतिविधियां बंद करने के निर्णय के विरोध में राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने व्यापक अभियान चलाकर विरोध जताया था।

 

समाज की एकजुटता से बनी बात 

संघ के राकेश जैन गोहिल ने बताया कि यह अभियान मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद और मुनिश्री श्री अभय सागर जी के मार्गदर्शन में चलाया गया। भारत वर्षीय जैन समाज की एकजुटता के परिणाम स्वरूप बिहार के राज्यपाल की ओर से संस्कृति विभाग से इस विषय में रिपोर्ट तलब की गई। 16 जून मंगलवार को कला एवं संस्कृति विभाग के मुख्य सचिव के साथ जैन समाज के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। सरकार ने इसमें सकारात्मकता दिखाई है।

सरकार ने जैन समाज की मांगों और भावनाओं को समझा

मानद मंत्री, बिहार राज्य तीर्थ क्षेत्र कमेटी पराग जैन, राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ व अन्य विशिष्ट महानुभावों के प्रयासों से यह बैठक सकारात्मक वातावरण में हुई। बैठक में सरकार ने जैन समाज की मांगों और भावनाओं को गंभीरता से स्वीकार किया तथा विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण दर्शाया। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने कहा कि बैठक की कार्रवाई का विवरण शीघ्र ही समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ, मुनिश्री के मार्गदर्शन में समाज के दायित्ववान और विशिष्ट जनों के साथ सतत संपर्क तथा संवाद बनाए हुए हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page