संजीवनी रक्तदान संगठन के युवा सदस्यों ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। संगठन की सदस्य स्तुति जैन, रवि बाजपेई एवं संदीप प्रजापति ने अलग-अलग मरीजों के लिए रक्तदान कर उनके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भिंड से सोनल जैन की रिपोर्ट…
भिंड। संजीवनी रक्तदान संगठन के युवा सदस्यों ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। संगठन की सदस्य स्तुति जैन, रवि बाजपेई एवं संदीप प्रजापति ने अलग-अलग मरीजों के लिए रक्तदान कर उनके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संगठन के संस्थापक बबलू सिंधी ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीजों को राहत मिली तथा उनके परिजनों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। संजीवनी रक्तदान संगठन निरंतर जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है।
संगठन ने सभी रक्तदाताओं के सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें मानवता का सच्चा प्रहरी बताया।













Add Comment