समाचार

राष्ट्रीय स्वर संधि अंताक्षरी से समाज की गायन प्रतिभा का चयन होगा : राष्ट्रीय स्वर संधि अंताक्षरी आयोजित कर रहा है दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन 


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा विशाल स्तर पर भारत में फैले 16 रीजन के 350 ग्रुपों में ’स्वर संधि राष्ट्रीय अंताक्षरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आरंभ हो रहा है। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इसके तहत देशभर की 250 से अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा विशाल स्तर पर भारत में फैले 16 रीजन के 350 ग्रुपों में ’स्वर संधि राष्ट्रीय अंताक्षरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आरंभ हो रहा है। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इसके तहत देशभर की 250 से अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना है। इसमे सर्वप्रथम सभी रीजन अध्यक्ष एवं उनकी टीम अपने रीजन क्षेत्र पर प्रतियोगिता आयोजित करेंगे। रीजन से चयनित टीमों के लिये क्वाटर फाइनल और सेमी फाइनल होगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल ने बताया कि अंताक्षरी के लिए राष्ट्रीय चेयरमेन नीता जम्बू जैन धवल एवं राष्ट्रीय संयोजक नवीन संगीता जैन को बनाया गया हैं। इस अंताक्षरी का संपूर्ण संचालन उज्जैन से संपन्न होगा। पूर्ण साज सज्जा और संपूर्ण अत्याधुनिक संसाधनों के साथ खेली जाएगी। राकेश विनायका ने बताया कि फेडरेशन का प्रमुख उद्देश्य है कि समाज की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। इस आयोजन से समाज की गायन प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होगा।

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा आमंत्रित रहेंगे

अंताक्षरी के प्रमुख प्रायोजक इंदौर के प्रसिद्ध उद्योगपति आरके जैन रानेका एवं शीलकुमार जैन एवं उज्जैन की प्रसिद्ध उद्यमी स्नेहलता सोगानी ने अपनी चंचला लक्ष्मी का अपना योगदान घोषित किया है। उज्जैन से संचालित इस आयोजन का फाइनल जयपुर में जुलाई के अंतिम सप्ताह में फेडरेशन के लगभग 300 पदाधिकारी गण एवं हजारों दर्शकों के मध्य होगा। हजारों रुपए के पुरस्कारों के साथ दर्शकों के लिए भी कई आधुनिक राऊंड प्रस्तुत होंगे। समारोह को गरिमा प्रदान करने के लिये राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी इंदौर एवं राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन जबलपुर एवं राकेश विनायका एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने शुभकामनाएं दी है।

यह टीम बनाई है

इंदौर के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री सुशील पांड्या, भुपेंद्र जैन, आशीष सूतवाला, प्रदीप चौधरी, ऋषभ जैन, संजय पापडीवाल, रितेश पाटनी, जीवंधर जैन,नितिन डोसी, ललिता कासलीवाल, अभिषेक विनायका, नीरज सोगानी, राकेश जैन, विपिन कासलीवाल, पवन कासलीवाल, सुलोचना सेठी, मनीष जैन (देवास), रत्नेश जैन आदि की बड़ी टीम बनाई गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page