जैन श्रमणों (साधु-साध्वियों) के पैदल विहार, प्रवास और चातुर्मास के समय ठहरने के दौरान हीटवेब से सुरक्षा के लिए अल्पसंख्यक मामलात विभाग के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेशकुमार चौधरी ने अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के स्वयं सेवी संगठन, युवा संगठन और समाज श्रेष्ठियों से अनुरोध किया। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…
जयपुर। जैन श्रमणों (साधु-साध्वियों) के पैदल विहार, प्रवास और चातुर्मास के समय ठहरने के दौरान हीटवेब से सुरक्षा के लिए अल्पसंख्यक मामलात विभाग के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेशकुमार चौधरी ने अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के स्वयं सेवी संगठन, युवा संगठन और समाज श्रेष्ठियों से अनुरोध किया। उन्होंने जैन समुदाय से गर्मी एवं हीटवेब के दौरान श्रमणों (साधु-साध्वियों) के स्वास्थ्य की देखभाल को प्राथमिकता प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करवाने के लिए महत्वपूर्ण सूचना प्रशासन को प्रदान करने के लिए अनुरोध किया।

विभाग ने कहा है कि…
समुदाय के संगठन के अध्यक्ष, मंत्री,सचिव और मंदिरों के अध्यक्ष तथा युवाओं से अनुरोध है कि वे श्रमणों से अत्यधिक गर्मी और हीटवेब के समय प्रवास नहीं करने के लिए निवेदन करें। यथा संभव सुबह ही प्रवास करे। केवल बहुत ही आवश्यक दशाओं में शाम को विहार करे। श्रमणों के पैदल विहार और प्रवास के दौरान अत्यधिक गर्मी और हीटवेब के बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करे। श्रमणों का पैदल विहार और प्रवास करवाते समय अत्यधिक गर्मी एवं हीटवेब से बचाव के प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक सामग्री के लिए प्रशासन को अवगत करवाए। श्रमणों के पैदल विहार, आहारचर्या के स्थान तथा प्रवास एवं निहार की सूचना प्रशासन को समय (2दिन पूर्व) रहते हुए प्रदान करे। जिससे समुचित व्यवस्थाओं का उचित प्रबंधन किया जा सके। श्रमणों की पैदल विहार एवं प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाएं।
कलेक्टर कार्यालय से जारी हो रहे आदेश
राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के निवेदन पर जिलों में वर्तमान में गर्मी के मौसम एवं हिटवेब से अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के श्रमणों (साधु-साध्वियों) की स्वास्थ्य की एवं उनकी सुरक्षा से संबंधित उपाय एवं आवश्यक कार्रवाई, जागरूकता और आवश्यक परिस्थितियों में तत्काल सहायता के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं श्रमण विहार और सुरक्षा एवं भूमि आवंटन समिति के अध्यक्ष द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, समस्त उपखंड अधिकारी, समस्त तहसीलदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक आयुर्वेद, आयुक्त नगर परिषद्, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को निर्देशित किया जा रहा है।













Add Comment