समाचार

आगरा दिगम्बर जैन परिषद के नेतृत्व में सकल जैन समाज हुआ एकजुट : संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” तत्काल लागू करने की उठी मांग


नगर में आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अन्तर्गत मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों की साजिश हत्या के विरोध में आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं सकल जैन समाज द्वारा सोमवार को जिला अधिकारी को कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री यूपी और एमपी सरकार आगरा के नाम जिला अधिकारी को सैकड़ो की संख्या में उपस्थित जैन समाज के लोगों ने ज्ञापन दिया।आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर…


आगरा। नगर में आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अन्तर्गत मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों की साजिश हत्या के विरोध में आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं सकल जैन समाज द्वारा सोमवार को जिला अधिकारी को कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री यूपी और एमपी सरकार आगरा के नाम जिला अधिकारी को सैकड़ो की संख्या में उपस्थित जैन समाज के लोगों ने ज्ञापन दिया। आगरा दिगम्बर जैन परिषद ने में ज्ञापन में कहा विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति एवं आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष जाँच की माँग की। हम समस्त जैन समाज अत्यन्त दुःख एवं गहरी वेदना के साथ आपका ध्यान हाल ही में विहाररत पूज्य आर्थिका माताजी के साथ हुई अत्यन्त दुखद घटना की ओर आकर्षित करना चाहते हैं. जिसमें सध की पूज्य आयिकाओ का असामयिक निधन हो गया। यह घटना केवल एक सामान्य सड़क दुर्घटना प्रतीत नहीं होती। उपलब्ध तथ्यों, वीडियो क्लिपों एवं परिस्थितियों के आधार पर समाज में गहरी आशंका एवं चिंता का वातावरण निर्मित हुआ है। अतः इस सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एव उच्चस्तरीय जाँच अत्यन्त आवश्यक है। जैन साधु-संत पूर्णतः निहत्थे, अहिंसक एवं पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं। वे किसी प्रकार की सुरक्षा या भौतिक सुविधाओं का उपयोग नहीं करते तथा समाज में शंर्मित, संयम, करुणा और अहिंसा का संदेश प्रसारित करते हैं। ऐसे संतों के साथ निरन्तर बढ़ती दुर्घटनाएँ एवं हमले सम्पूर्ण समाज के लिए अत्यन्त चिंताजनक विषय है।

घटना की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जाँच की जाए

इस प्रकरण की एसआइटी अथवा न्यायिक जाँच कराई जाए। घटना से सम्बन्धित सीसीटीवी फुटेज, वीडियो एवं डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए जाएं।

दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि सुनियोजित कृत्य अथवा षडयन्त्र के तथ्य प्राप्त हो तो तदनुसार कठोर धाराए लगाई जाए। संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” तत्काल लागू किया जाए। हाईवे एव भीडभाड वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति” बनाई जाए भारत सरकार द्वारा पैदल विहार करने वाले संतों हेतु राष्ट्रीय गाइडलाइन सुरक्षा के संवेदनशील मार्गो के लिए विशेष प्रावधान निर्मित किए जाएँ। संतों के विरुद्ध अपराधों को विशेष सवेदनशील श्रेणी में रखा जाए क्योंकि, साधु संत आत्मरक्षा नहीं करते। वाहन अथवा सुरक्षा साधनों का उपयोग नहीं करते तथा पूर्णतः अहिंसक जीवन व्यतीत करते हैं। प्रशासन एवं समाज के बीच समन्वय तंत्र स्थापित किया जाए तथा आपातकालीन सम्पर्क व्यवस्था निर्मित की जाए।जैन समाज सदैव शान्ति, अहिंसा, कानून एवं संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है। हमारा उद्देश्य किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न करना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना एवं तपस्वी संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन इस अत्यन्त संवेदनशील विषय को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाएगा।

रैली में यह रहे मौजूद

इस मौके पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के संरक्षक जितेन्द्र जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार, उपमंत्री विमल जैन, अर्थमंत्री राकेश जैन पर्दे वाले, उपाध्यक्ष मनोज जैन बल्ले राजेंद्र जैन एडवोकेट रोहित जैन अहिंसा, प्रचार मंत्री आशीष जैन मोनू मुरारी लाल जैन, अशोक जैन पूर्व डिप्टी मेयर, प्रवीण जैन नेता, श्वेतांबर जैन समाज के सुरेंद्र कुमार जैन अनिल कुमार जैन ज़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, अनुज जैन, दीपक जैन, प्रमेन्द्र जैन, अनुज जैन क्रांति, अश्वनी जैन, सुषमा जैन पार्षद, महेश जैन, राहुल जैन एडवोकेट, अनिल जैन रईस, नरेन्द्र लुहाड़िया, आशु बाबा, अनिल आदर्श जैन, सुशील जैन, राजेश जैन, कमल जैन एडवोकेट, मीडिया प्रभारी राहुल जैन और सकल जैन समाज मौजूद था।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page