समाचार

देवगढ़ तीर्थ पहुंचे मंत्री गोपाल नंदी : दर्शन-पूजन कर लोकमंगल की कामना की


जनपद ललितपुर स्थित जैन समाज की आस्था के पावन एवं ऐतिहासिक केंद्र ‘देवगढ़ तीर्थ स्थल’ पर सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गोपाल नंदी पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधानपूर्वक दर्शन-पूजन कर प्रभु के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। जनपद ललितपुर स्थित जैन समाज की आस्था के पावन एवं ऐतिहासिक केंद्र ‘देवगढ़ तीर्थ स्थल’ पर सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गोपाल नंदी पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधानपूर्वक दर्शन-पूजन कर प्रभु के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान उन्होंने समस्त विश्व के कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति एवं लोकमंगल की मंगलकामना की। देवगढ़ तीर्थ की दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण से अभिभूत मंत्री गोपाल नंदी ने कहा कि यह पवित्र तीर्थ भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, अहिंसा और सनातन मूल्यों का अद्भुत प्रतीक है। यहां की प्राचीन धरोहर, भव्य स्थापत्य कला एवं आध्यात्मिक चेतना हर श्रद्धालु को आत्मिक शांति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे तीर्थ स्थल हमारी गौरवशाली विरासत के संवाहक हैं, जिन्हें संरक्षित और संवर्धित करना हम सभी का दायित्व है। मंत्री नंदी ने तीर्थ परिसर का अवलोकन करते हुए यहां की व्यवस्थाओं एवं धार्मिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने तीर्थ क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को भी रेखांकित किया और कहा कि देवगढ़ केवल जैन समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।

इस अवसर पर देवोदय तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष संजीव जैन सीए सहित कमेटी के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने मंत्री गोपाल नंदी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति भेंट देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं समाजजनों में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। तीर्थ स्थल पर धर्म, अध्यात्म एवं सांस्कृतिक चेतना का अनुपम संगम दिखाई दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page