समाचार

युवा ही देश की शक्ति युवा ही पहचान : पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागरजी ने किया मंगल प्रवेश


पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ 30 मुनि राजो के साथ उमरी से पद विहार करते हुए नगर में प्रवेश किया तो भक्तों का जन सैलाब उमड़कर दर्शन के लिए सड़कों पर आ गया। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर पाद प्रक्षालन हुआ। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की रिपोर्ट…


भिंड। पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ 30 मुनि राजो के साथ उमरी से पद विहार करते हुए नगर में प्रवेश किया तो भक्तों का जन सैलाब उमड़कर दर्शन के लिए सड़कों पर आ गया। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर पाद प्रक्षालन हुआ। मुनिराज की अगवानी करते हुए विधायक नरेंद्रसिंह कुशवाह पूर्व विधायक, संजीव सिंह कुशवाह अपने-अपने निवास पर ले गए। जहां पर उनकी आरती की। शहर के इंदिरा गांधी चौराहा पर जैसे ही आगमन हुआ तो नगर में विराजमान मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज ने चरण छूकर तीन परिक्रमा लगाकर गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया। पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज ने कहा कि युवा ही देश की शक्ति युवा ही पहचान है क्योंकि, ग्रंथों में भी लिखा है कि युवा ही धर्म को आगे बढ़ाएंगे। आज इतनी भारी संख्या में लोगों के साथ युवाओं की संख्या अधिक है। आचार्य श्री ने अटेर रोड के लिए विहार किया। एक कॉलेज में जाकर आहार क्रिया संपन्न हुई। सायं कालीन 5 बजे रुदौली के लिए मंगल विहार किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page