आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के संसघ के विशुद्धकुल गौरव मुनि श्री आदित्यसागर जी महाराज का 40वां अवतरण दिवस 24 मई रविवार को नरसिंह वाटिका, एरोड्रम रोड पर बड़े ही श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के संसघ के विशुद्धकुल गौरव मुनि श्री आदित्यसागर जी महाराज का 40वां अवतरण दिवस 24 मई रविवार को नरसिंह वाटिका, एरोड्रम रोड पर बड़े ही श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन गुरु भक्तों एवं अंजनी नगर जैन समाज के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी का मंगलमय सानिध्य प्राप्त होगा।
समाज प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनि श्री के 40वें पावन अवतरण दिवस पर देशभर के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस उत्सव में सम्मिलित होने के लिए जयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, भोपाल, बेंगलुरु, उज्जैन, उदयपुर और जबलपुर सहित देश के विभिन्न कोनों से गुरु भक्त इंदौर आ रहे हैं। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज की परंपरा के मुनि श्री आदित्यसागर जी महाराज ने अल्प आयु में ही जैनेश्वरी दीक्षा अंगीकार कर ली थी और उनका सम्पूर्ण जीवन जिनशासन की प्रभावना, शास्त्र स्वाध्याय एवं जन-कल्याण हेतु समर्पित है।
वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र ने मुनि श्री के गुणों की प्रशंसा करते हुए कहा कि तप, त्याग, संयम एवं शास्त्र साधना की साक्षात प्रतिमूर्ति गुरुदेव के मुखारविंद से निःसृत जिनवाणी का प्रत्येक शब्द भव्य जीवों को मोक्षमार्ग की ओर अग्रसर करता है। मुनि श्री की सरल-सहज मुस्कान, परम उपकारी व्यक्तित्व, करुणा भाव, गहन तत्त्वज्ञान और नीति बोध लाखों श्रद्धालुओं के लिए अनंत प्रेरणा, मार्गदर्शन और आत्म-कल्याण का अमूल्य उपहार है। सकल जैन समाज इस पावन अवसर को बड़े ही हर्षोल्लास और उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियों में जुटा है।













Add Comment