समाचार

स्वास्थ्य शिविर में कैंप में बीएमडी न्यूरोपैथी के 150 मरीजों की जांच : कीर्तिशेष हीरालाल जैन एवं डॉ.सुरेश जैन खजुरिया की पुण्य स्मृति में हुआ आयोजन 


दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति (रजि.) जैन एम्बुलेंस सेवा समिति एवं अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम के संयुक्त तत्वावधान में कीर्तिशेष हीरालाल जैन खजुरिया एवं कीर्तिशेष डॉ.सुरेश जैन खजुरिया की पुण्य स्मृति में निःशुल्क बीएमडी एवं न्यूरोपैथी कैंप श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटा मंदिर परिसर में लगाया गया। कैंप में लगभग 150 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


 ललितपुर। दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति (रजि.) जैन एम्बुलेंस सेवा समिति एवं अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम के संयुक्त तत्वावधान में कीर्तिशेष हीरालाल जैन खजुरिया एवं कीर्तिशेष डॉ.सुरेश जैन खजुरिया की पुण्य स्मृति में निःशुल्क बीएमडी एवं न्यूरोपैथी कैंप श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटा मंदिर परिसर में लगाया गया। कैंप में लगभग 150 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में बीएमडी जांच के माध्यम से हड्डियों की मजबूती एवं शरीर में कैल्शियम की स्थिति की जांच की गई। वहीं न्यूरोपैथी जांच द्वारा नसों की संवेदनशीलता एवं डायविटिक न्यूरोपैथी संबंधी समस्याओं का परीक्षण किया गया। जांच उपरांत उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं सावधानियों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जैन पंचायत ललितपुर के अध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन टडैया, जैन पंचायत समिति के संयोजक सनत जैन खजुरिया, प्रबंधक अटा जैन मंदिर अजय जैन, मनोज जैन बबीना, अमित जैन, मनीष जैन, बाहुबलि जैन खजुरिया, मनोज जैन खजुरिया, डॉ. सुनील खजुरिया, जैन एम्बुलेंस सेवा समिति के अध्यक्ष अंकित जैन, मंत्री सौरभ जैन, सुमित जैन खजुरिया, वैद्य महेंद्र जैन, प्रकाश जैन, अंकित जैन, मनीष जैन, अशोक जैन, अनूप जैन मोदी, एडवोकेट अम्बर जैन, असीम खजुरिया, अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम के अध्यक्ष विजय कुमार जैन, मंत्री राजकुमार जैन सराफ, महिपाल जैन कड़की, सर्वज्ञ जैन, सुरेंद्र सिंघई, मयंक जैन,गौरव जैन, अनुज जैन, संजीव जैन, कुमार नुना आदि का सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर को सफल बनाने में डॉ. सत्येंद्र जैन, रामजी सोनी, नीरज राजपूत, प्रियंका गुप्ता,

सुम्मेर निरंजन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज हित एवं जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page