समाचार

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद ने किया संगठन विस्तार : राजेश जैन दद्दू और प्रवीण जैन को मीडिया प्रभारी बनाया 


दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद ने संगठन विस्तार और समाज की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महावीर बाग में रविवार को आयोजित संस्था की साधारण सभा एवं भव्य शपथ विधि समारोह के दौरान इस बात की घोषणा की गई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद ने संगठन विस्तार और समाज की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महावीर बाग में रविवार को आयोजित संस्था की साधारण सभा एवं भव्य शपथ विधि समारोह के दौरान इस बात की घोषणा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों की करतल ध्वनि और अपार उत्साह के बीच सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा एवं महामंत्री हर्ष जैन ने संयुक्त रूप से धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन ‘दद्दू’ और प्रवीण जैन को संस्था का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। इस गरिमामयी समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ मुख्य अतिथि और पूर्व न्यायाधीश एनके जैन द्वारा दिलाई गई। उन्होंने नव-मनोनीत प्रभारियों को जैन समाज के मूल्यों, एकता और सामाजिक सरोकारों को मीडिया के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर इंदौर जैन समाज की कई प्रतिष्ठित हस्तियां और वरिष्ठ श्रेष्ठी उपस्थित रहे। इनमें अमित कासलीवाल, हंसमुख गांधी, एमके जैन, टीके वेद, शेखर छाबड़ा, अक्षय कासलीवाल, डॉ. जैनेंद्र जैन और पूर्व डीएसपी डीके जैन प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने राजेश जैन ‘दद्दू’ एवं प्रवीण जैन को माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया और इस नई संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाज को विश्वास है कि दोनों नवनियुक्त प्रभारियों के अनुभव से सामाजिक संसद के प्रचार-प्रसार को एक नई दिशा मिलेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page