मडावरा रोड स्थित श्री चंद्रप्रभ जिनालय परिसर में रविवार को नौ दिवसीय ‘श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मंगलाचरण और मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण के साथ इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत की गई। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…
महरौनी। मडावरा रोड स्थित श्री चंद्रप्रभ जिनालय परिसर में रविवार को नौ दिवसीय ‘श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मंगलाचरण और मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण के साथ इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत की गई। जिसका पुण्य लाभ प्रशांत सिंघई ‘बंटी’ एवं प्रीति सिंघई परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अतिशय क्षेत्र सांगानेर (जयपुर) से पधारे मुख्य वक्ता विद्वान अतिशय शास्त्री एवं विद्वत रत्न अक्षय शास्त्री ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कार शिक्षण शिविर केवल धार्मिक शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि यह समाज और राष्ट्र निर्माण के सुदृढ़ आधार होते हैं। वर्तमान परिवेश में बच्चों एवं युवाओं में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का विकास करना बेहद अनिवार्य है। विद्वत द्वय ने ज़ोर देकर कहा कि इस शिविर के माध्यम से बच्चों को जैन शास्त्रों की व्यावहारिक शिक्षा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं मानवीय मूल्यों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा, ताकि वे एक आदर्श नागरिक बन सकें।
सांस्कृतिक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं होगी
शिविर के स्थानीय संयोजक कुलदीप जैन (शिक्षक) एवं पाठशाला प्रभारी सिम्पी जैन ने बताया कि यह आयोजन 17 से 25 मई तक निरंतर संचालित होगा। जिसमें प्रतिदिन सुबह शिक्षण सत्र के बाद सायंकालीन सत्र में विशेष शास्त्र स्वाध्याय का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर दिन विभिन्न सांस्कृतिक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं भी की जाएंगी। इस गरिमय अवसर पर चंद्रप्रभ महिला मंडल सहित दिगंबर जैन समाज महरौनी के मंत्री पंकज सिंघई, निर्माण मंत्री सुनील डैवडिया, ऑडिटर प्रवीण सिंघई,आनंद सराफ,राकेश सराफ,अभय घिया ,सुभाष जैन ,कपूर चंद्र,विमल विलौआ, हुकुम मलैया, डॉ भरत जैन, शिक्षक नेता राजेश जैन ,पवन घिया,सुमत सिलौनया,,मनीष मामा ,रानू घिया,पारसविनय घिया सहित समाज के अनेक गणमान्य श्रावक और माताएं-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर जिनालय संयोजक नरेंद्र जैन ‘मलैया’ एवं व्यवस्थापक ऋषभ जैन ‘रेशू मलैया’ ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहणकर्ता परिवार, जयपुर से आए विद्वानों तथा उपस्थित सभी साधर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। धार्मिक क्रियाएं पं संजीव शास्त्री द्वारा संचालित की गई।













Add Comment