जयपुर के गायत्री नगर जैन मंदिर परिसर में मुनिसंघ वैय्यावृत्ति महिला समूह द्वारा वार्षिक लहरिया उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महिला सशक्तिकरण, सेवा एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी उदयभान जैन की यह रिपोर्ट।
जयपुर। मुनिसंघ वैय्यावृत्ति महिला समूह द्वारा 7 जुलाई 2026 को गायत्री नगर जैन मंदिर परिसर में वार्षिक लहरिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संयोजिका प्रमिला शाह ने मंगलाचरण के साथ किया। इसके बाद अतिथियों ने भगवान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
अतिथियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में अनीता बड़जात्या, सुशीला काला, कमला बिलाला, हेमलता जैन, मैना देवी सोगानी, अंजू जैन, अमिता जैन, संगीता जैन, सुनीला झांझरी, लीला सोगानी, चन्द्रकान्ता जैन, निशा जैन, संगीता अजमेरा एवं नेहा कटारिया का महिला समूह की संयोजिकाओं द्वारा तिलक, माला, दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में नृत्य, सामाजिक विषय पर आधारित शिक्षाप्रद नाटक, हास्य नाटिका, हाउजी तथा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। स्थानीय महिलाओं ने लहरिया से जुड़े पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहा।
सेवा कार्यों से जुड़ने का आह्वान
मुख्य संयोजिका प्रमिला शाह ने महिला समूह की गतिविधियों की जानकारी देते हुए नई महिलाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा, गुरु सेवा, जीवदया एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर नई सदस्य बनने वाली महिलाओं को सेवा और धर्मकार्य का संकल्प भी दिलाया गया।
आभार के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में संयोजिका लता सोगानी एवं संगीता छाबड़ा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।













Add Comment