आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज छाणी का 82 वां समाधि दिवस 17 मई रविवार को आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के आशीर्वाद एवं निर्देशन में संपूर्ण भारत में धूमधाम से मनाया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज छाणी का 82 वां समाधि दिवस 17 मई रविवार को आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के आशीर्वाद एवं निर्देशन में संपूर्ण भारत में धूमधाम से मनाया जाएगा। अखिल भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय मंत्री हंसमुख गांधी ने बताया कि आचार्य श्री शांतिसागर जी का 82 वां समाधि दिवस 17 मई को आचार्य छत्तीसी विधान प्रातः7:30 बजे दिगम्बर जैन समवशरण मंदिर, कंचन बाग, इंदौर, सहारनपुर, जहाजपुर, केशोरायपाटन, कोटा, बांसवाडा आदि अनेकों नगरों में किया जा रहा है।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि समाज श्रेष्ठी गांधी ने इंदौर के सभी जिनालयों के अध्यक्ष मंत्रियों सहित संपूर्ण भारत के जिनालयों में भी विधान, चालीसा पाठ, आरती का भक्ति के साथ धूमधाम से कराने का निवेदन किया है।













Add Comment