जैन समाज झुमरीतिलैया के सक्रिय कार्यकर्ता आशीष प्रीति जैन सेठी की सुपुत्री रिद्धि जैन ने वाणिज्य संकाय में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोडरमा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रिद्धि की पढ़ाई के साथ-साथ बैडमिंटन, पेंटिंग आदि में भी रुचि है। झुमरी तिलैया से पढ़िए, यह खबर…
झुमरी तिलैया। जैन समाज झुमरीतिलैया के सक्रिय कार्यकर्ता आशीष प्रीति जैन सेठी की सुपुत्री रिद्धि जैन ने वाणिज्य संकाय में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोडरमा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रिद्धि की पढ़ाई के साथ-साथ बैडमिंटन, पेंटिंग आदि में भी रुचि है। स्थानीय ग्रिज़ली विद्यालय की छात्रा रिद्धि जैन हर कार्य को पूरे आत्मविश्वास, मेहनत और लगन से करने की आदत ही आज इस बेहतरीन परिणाम के रूप में सामने आई है। रिद्धि ने बताया की उसने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की साथ ही साथ उसे दादी, माता-पिता, परिवार के सदस्यों तथा गुरुजनों का भी आशीर्वाद मिला। रिद्धि ने कहा कि वो पढ़ाई के समय पढ़ाई पर ही पूरा ध्यान देती थी मोबाइल का यूज बहुत कम करती थी। रिद्धि की माता प्रीति जैन ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि रिद्धि आगे भी अपने संस्कार, परिश्रम और प्रतिभा से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। रिद्धि ने बताया कि को वो आगे सीए की पढ़ाई के लिए कोलकाता जाएगी। रिद्धि की इस सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है। जैन समाज के पदाधिकारियों, महिला जैन समाज के पदाधिकारी गण ने रिद्धि को बधाई संदेश प्रेषित किया है और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है और कहा कि ओर आगे पढ़ाई कर कोडरमा का नाम रोशन करो।













Add Comment