समाचार

प्रियम जैन ने बिना कोचिंग रचा इतिहास, : सीबीएसई 12वीं में हासिल किए 96 प्रतिशत अंक


सेटेलाइट क्षेत्र में रहने वाले महेंद्र-प्रियंका जैन के बड़े बेटे प्रियम (लवी) ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अद्भुत सफलता हासिल की है। प्रियम ने बिना किसी बाहरी कोचिंग या ट्यूशन के केवल अपनी कड़ी मेहनत के बल पर इंदौर ह्यूमैनिटीज ब्रांच में टॉप किया है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। सेटेलाइट क्षेत्र में रहने वाले महेंद्र-प्रियंका जैन के बड़े बेटे प्रियम (लवी) ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अद्भुत सफलता हासिल की है। प्रियम ने बिना किसी बाहरी कोचिंग या ट्यूशन के केवल अपनी कड़ी मेहनत के बल पर इंदौर ह्यूमैनिटीज ब्रांच में टॉप किया है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। प्रियम की इस असाधारण उपलब्धि पर पूरा परिवार, समाज और क्षेत्र गर्व की अनुभूति कर रहा है। परिजनों के अनुसार यह सफलता सेटेलाइट जिनालय के अतिशयकारी 1008 मूलनायक श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान (सैटेलाइट वाले बाबा) एवं छोटे बाबा के परम आशीर्वाद का प्रतिफल है। प्रियम ने अपनी एकाग्रता और धार्मिक संस्कारों को अपनी ऊर्जा का मुख्य स्रोत बनाया। पिता महेंद्र जैन और माता प्रियंका जैन ने सेटेलाइट जिनालय में खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रियम की यह सफलता किसी चमत्कार से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रियम ने बिना किसी ट्यूशन के दिन-रात कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और नियमित पढ़ाई को अपनी दिनचर्या बनाया। प्रियम के इसी कड़े आत्म-अनुशासन और लगन ने आज उसे इस मुकाम पर पहुंचाया है, जिससे पूरे जैन समाज और इंदौर का नाम रोशन हुआ है। प्रियम को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। वे इसी तरह निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें। अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से जैन धर्म, राष्ट्र और अपने परिवार की कीर्ति को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित करते हुए नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page