समाचार

पुलक पर्व 56वें अवतरण दिवस पर किया चौसठ रिद्धि विधान : सैंकड़ों लोगों ने भक्ति के साथ विधान में लिया हिस्सा 


आचार्य श्री पुलकसागर जी के 56 वें अवतरण दिवस महोत्सव पर 9 और 11 मई को पुलक मंच परिवार महारानी फार्म द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पुलक मंच की प्रार्थना के साथ पुलक पर्व महोत्सव प्रारंभ हुआ। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…


जयपुर। आचार्य श्री पुलकसागर जी के 56 वें अवतरण दिवस महोत्सव पर 9 और 11 मई को पुलक मंच परिवार महारानी फार्म द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पुलक मंच की प्रार्थना के साथ पुलक पर्व महोत्सव प्रारंभ हुआ। गायत्री नगर महारानी फार्म पुलक मंच शाखा की महामंत्री रेखा झांझरी के अनुसार 11 मई को दिन में 1 बजे से गायत्री नगर दिगंबर जैन मंदिर में चौसठ रिद्धि विधान का आयोजन विधानाचार्य पं. अजित शास्त्री के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम संयोजक बीना टोंग्या और अनिता बड़जात्या थीं। इस अवसर पर लता सोगानी, अनिल गदिया परिवार ने दीप प्रज्वलन किया। विधान में सैंकड़ों लोगों ने भक्ति के साथ चौसठ ऋद्धि विधान और आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज की पूजा कराई। पूज्य श्री के 56वें अवतरण दिवस के अवसर पर नमन करते हुए जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने आचार्य श्री के समाज पर किए उपकारों पर प्रकाश डाला।

प्रदीप जैन बाकलीवाल, बीना टोंग्या ने भी अपनी आचार्य श्री के प्रति विनयांजलि प्रस्तुति की। आचार्य श्री ने सावला नगर से ऑन लाइन जैन समाज को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर मन्दिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विजय सोगानी, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बडजात्या, अनिल टोंग्या, सुरेश जैन निर्मल सेठी, प्रदीप बाकलीवाल, सुनील रावका बयाना वाले, राजकुमार बाकलीवाल, कमल मालपुरा वाले, सुरेश जैन, महावीर सोनी उपस्थित रहे। संचालन प्रदीप बाकलीवाल ने किया। आभार शाखा अध्यक्ष मंजू सेवा वाली ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page