समाचार

मातृ दिवस पर जन्मदात्री माताओं का किया सम्मान : ममतामयी माताओं के त्याग को किया गया सलाम


महावीर इंटरनेशनल परिवार एवं वीरा धरा द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर ममतामयी माताओं का सम्मान समारोह किया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल परिवार एवं वीरा धरा द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर ममतामयी माताओं का सम्मान समारोह किया गया। इस अवसर पर 87 वर्षीय माँ कमला देवी, 81 वर्षीय माँ कमला देवी एवं 73 वर्षीय माँ वीर कोर बिडसर का तिलक, माला, साफा एवं मुंह मीठा कराकर भावभीना सम्मान किया गया। माँ कमला देवी के सानिध्य में कुचामन का सबसे बड़ा 55 सदस्यों का संयुक्त परिवार आज भी एक साथ प्रेम एवं संस्कारों के साथ निवास कर रहा हैं। उनके सभी 11 पुत्र-पुत्रियाँ व्यवसाय, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अग्रणी रहकर सेवाएँ दे रहे हैं। माँ कमला देवी ने साधारण परिवार में रहते हुए अपने पाँचों संतानों को शिक्षा, संस्कार एवं सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहने की प्रेरणा प्रदान की। वहीं माँ वीर कोर बिडसर ने अध्यापक एवं प्रधानाचार्य रहते हुए ग्रामीण क्षेत्र में महिला एवं बाल शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया। उन्होंने सदैव यह प्रेरणा दी कि शिक्षा ही देश एवं समाज के विकास का आधार है तथा अपने बच्चों को भी राजकीय सेवा में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के संस्कार दिए। मातृ दिवस पर ऐसी ममतामयी माताओं का सम्मान कर सभी ने उनके त्याग, संस्कार एवं सेवा भाव को नमन किया।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वीरा की अध्यक्षा वीरा सरोज पाटनी, वीरा सचिव शारदा वर्मा, वीरा कविता अग्रवाल, वीरा सुनीता गगवाल, वीरा कल्पना, वीरा मनीषा पहाड़िया, वीरा राखी बड़जात्या, वीरा सीता, वीर अशोक गगवाल (अध्यक्ष), वीर रामावतार गोयल, वीर सचिव अजीत पहाड़िया, वीर कैलाशचंद पांड्या, वीर सुरेश जैन वीरा बबीता वीर अशोक अजमेरा, वीर सम्पत बगड़िया, वीर दिनेश लाडना, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर रतनलाल मेघवाल एवं वीर सोहनलाल वर्मा सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page