समाचार

पंच दिवसीय आदित्योत्सव के लिए विधान पात्रों का चयन 10 मई को : चंद्रप्रभु माँगलिक भवन, अंजनी नगर, इंदौर में होगा आयोजन


अंजनी नगर में रविवार को विधान पात्रों चयन विधान महोत्सव होगा। 20 से 24 मई तक पंच दिवसीय आदित्योत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। अंजनी नगर में रविवार को विधान पात्रों चयन विधान महोत्सव होगा। 20 से 24 मई तक पंच दिवसीय आदित्योत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि पंच दिवसीय महोत्सव आदित्योत्सव के अंतर्गत श्री चंद्रप्रभु माँगलिक भवन, अंजनी नगर, इंदौर में विधान पात्रों का चयन रविवार को प्रातः 8 बजे से किया जाएगा। मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर जी संसघ के सानिध्य में महोत्सव के पात्रों का चयन किया जाएगा। इसके बाद मंगल देशना होगी। आगामी विधान महोत्सव के लिए पावन आशीर्वाद प्रदाता आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज हैं। पंच दिवसीय महोत्सव में 20 मई को 7 वां जैनत्व दाम्पत्य संस्कार प्रातः 6:30 बजे से होगा। 21 मई को सर्वोदय सर्व विघ्नहरण श्री भक्तामर विधान प्रातः 6:30 बजे से होगा। 22 मई को शांति करण-मनोरथ पूरण श्री शांतिनाथ ऋद्धि विधान प्रातः 6:30 बजे से किया जाएगा। 23 मई को सर्वदोष-निवारक कल्पतरू कल्याण मंदिर विधान प्रातः 6:30 बजे से होगा। 24 मई को मुनि श्री आदित्यसागरजी महाराज का 40 वां अवतरण दिवस प्रातः 8बजे सकल जैन समाज एवं गुरु भक्तों के सानिध्य में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा । देवेंद्र सोगानी, ऋषभ पाटनी, राजेश काला ने सर्व समाज को सभी कार्यक्रम में पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page