समाचार

आचार्य श्री पुलक सागर जी के अवतरण दिवस पर चिकित्सा शिविर : मानव सेवार्थ व्हील चेयर और वाकर्स श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सा केंद्र को दिए


आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के अवतरण दिवस 11 मई के अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम किए जाएंगे। शनिवार को प्रातः 9.30 बजे श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सालय में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…


जयपुर। आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के अवतरण दिवस 11 मई के अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम किए जाएंगे। शनिवार को प्रातः 9.30 बजे श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सालय में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन डॉ. सुरेश बोहरा, राजेंद्र-अनिता गोदिका, सुनील सोगानी, सुरेश लुहाड़िया एवं अनिल टोंग्या ने किया। जिसमें मरीजों को विभिन्न जांच के साथ दवाएं भी नि:शुल्क दी गईं। इसके अतिरिक्त मानव सेवार्थ व्हील चेयर और वाकर्स श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सा केंद्र को दिए गए हैं ,जो ट्रस्ट द्वारा संचालित कार्यों को गति प्रदान करेंगे। कैंप में पुलक मंच परिवार की शाखा पदाधिकारी, सुरेश जैन, अमित काला, रमेश काला अशोक पाटोदी, निर्मल सेठी, महावीर सोनी, दौलतसिंह, अशोक जैन एचपीसीएल, राकेश पाटोदी, भागचंद जैन, विजय सोगानी, अनिल गदिया, संजय ठोलिया, बीना टोंग्या, मंजू सेवावाली, विमला जैन, रेखा झांझरी, सीमा पाटोदी, गुड्डी पाटनी, अनिता बड़जात्या, राज लुहाड़िया, उषा सेठी, आरती सोनी, प्रेमलता पाटनी के साथ अन्य कई सदस्य भी उपस्थित रहे।

णमोकार महामंत्र दीप अर्चना कार्यक्रम हुआ

केम्प में श्री दिगम्बर जैन मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी कैलाश छाबड़ा, अरुण शाह, राजेश बोहरा, एवं अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन उपस्थित रहे। नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर में लगभग 90 महिला-पुरुषों ने चिकित्सा परामर्श एवं जांच कराई। शिविर में डाॅ. सुरेश बोहरा ने विभिन्न रोगों व जांचों के सम्बन्ध में प्रकाश डाला। शाखा महामंत्री सुरेश जैन, रेखा झांझरी ने अवगत कराया कि रात्रि को णमोकार महामंत्र दीप अर्चना कार्यक्रम भक्ति के साथ हुआ।11 मई को दोपहर 1 बजे से मंदिर में 64 ऋद्धि विधान का आयोजन रखा गया। आभार शाखा अध्यक्ष मंजू सेवा वाली ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page