समाचार

घुवारा के सुप्रसिद्ध शिक्षक समाजसेवी वैद्य संजय जैन का निधन : समाज जनों ने अपूरणीय क्षति बता दी श्रद्धांजलि


निकटवर्ती नगर घुवारा के सुप्रसिद्ध शिक्षक एवं समाजसेवी वैद्य संजय जैन का बीमारी के चलते गुरुवार सुबह दुखद निधन हो गया है। जैन एक वरिष्ठ शिक्षक एवं समाजसेवी के रूप में प्रख्यात हैं। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह खबर…


बकस्वाहा। निकटवर्ती नगर घुवारा के सुप्रसिद्ध शिक्षक एवं समाजसेवी वैद्य संजय जैन का बीमारी के चलते गुरुवार सुबह दुखद निधन हो गया है। जैन एक वरिष्ठ शिक्षक एवं समाजसेवी के रूप में प्रख्यात हैं। शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण उत्साह और उच्च कोटि की सेवाओं के लिए आपको राष्ट्रपति पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, राज्य स्तरीय आचार्य सम्मान सहित अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में सकल दिगम्बर जैन समाज घुवारा समिति और शीतलधाम बड़ा मंदिर घुवारा समिति के मंत्री पद पर रहकर समाज को सेवाएं दे रहे थे। साथ ही सन्मति बाल संस्कार केंद्र घुवारा के संचालन में सहयोग कर रहे थे। जैन के निधन से संपूर्ण जैन समाज के लिए अपूरणीय क्षति हुई है एवं घुवारा सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वैद्य संजय के दु:खद देह परिवर्तन पर तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के प्रचार प्रमुख प्रवक्ता राजेश जैन रागी, जैन तीर्थ द्रोणगिरि के मंत्री सुनील घुवारा, सनत कुटोरा एवं सिद्धांयतन द्रोणगिरि के अध्यक्ष आलोक दाऊ, निर्मल बारौ,चौधरी कैलाश चन्द्र, अनुराग जैन, चंद्रशेखर पनवारी, पदम पनवारी, भागचंद पीली दुकान, प्रमोद पाटनी सहित अनेक समाजसेवी, संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के कर्मियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page