समाचार

समाज की एकता और तकनीक के संगम से संवर रहा भविष्य : जैसवाल जैन समाज ने छेड़ी बायोडाटा संकलन की अनूठी मुहिम


अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था ‘अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह’ (एपीपीएस) ने आगरा के जैन भवन, छीपीटोला में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। आगरा से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


आगरा। समाज की प्रगति तभी संभव है जब उसकी युवा पीढ़ी को सही दिशा और अवसर मिलें। इसी उद्देश्य के साथ अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था ‘अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह’ (एपीपीएस) ने आगरा के जैन भवन, छीपीटोला में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य लक्ष्य आगरा और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले 21 वर्ष से अधिक आयु के सभी विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा संकलित करना रहा।

तकनीक और परंपरा का मेल: ‘जैसवाल परिणय’ ऐप

बैठक में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष बल दिया गया। दिल्ली से आए रूपेश जैन ने बताया कि वर्तमान पीढ़ी की जरूरतों को देखते हुए विशेष रूप से हिंदी भाषा में ‘जैसवाल परिणय’ ऐप तैयार किया गया है। यह ऐप न केवल बच्चों की प्रतिभा को समाज के सामने लाएगा, बल्कि परिवारों को सही मेल खोजने में भी मदद करेगा।

संकलन का महत्व: रिश्तों में आएगी सुगमता

मुख्य संयोजक अजय जैन (शिवपुरी) ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि शत-प्रतिशत बायोडाटा संकलन से समाज का बिखराव रुकेगा। वहीं, भोपाल के रविन्द जैन ‘जमूसर’ ने एक उत्साहजनक लक्ष्य साझा करते हुए बताया कि देशभर से 5 हजार बच्चों का डाटा जुटाया जा रहा है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 500 रिश्ते तय होने की उम्मीद है।

वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति

मंगलाचरण कवि अखिलेश जैन “मंत्री” द्वारा किया गया। इस बैठक में समाज के आधा सैकड़ा से अधिक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें एपीपीएस के संरक्षक सुदीप जैन (गुरुग्राम), सुरेश चन्द जैन (दिल्ली), मनोज जैन ‘बल्लो’, मुरारीलाल जैन, गौरव जैन (इंदौर), और राजकुमार जैन (धौलपुर) जैसे प्रमुख नाम शामिल थे।

समाज जनों को संदेश

यह पहल केवल बायोडाटा जुटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के भीतर मेल-मिलाप बढ़ाने और अपनी जड़ों को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। समाज के इस एकजुट प्रयास से भविष्य में विवाह योग्य युवाओं के लिए बेहतर और सुलभ अवसर उपलब्ध होंगे।

इन्होंने किए विचार प्रस्तुत

बैठक में परम संरक्षक सुदीप जैन गुरुग्राम, सुरेश जैन साऊथ एक्स दिल्ली, गौरव जैन इंदौर ने भी संकलन के महत्व समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। श्री पार्श्वनाथ दि. जैन मंदिर छीपीटोला के अध्यक्ष मनोज जैन बल्लो, मंत्री मुरारीलाल जैन, सतेन्द्र जैन साहुला, अक्षय जैन, अजय कुमार तार वाले, प्रदीप जैन पुन्ना, महावीर जैन राजाखेडा, अभिषेक जैन, मनोज जैन बबली अलमारी वाले, प्रवीण जैन नेताजी ने भी संकलन के बारे अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

इनने की मीटिंग की व्यवस्था

मीटिंग की व्यवस्था छीपीटोला आगरा के क्षेत्रीय संयोजक मनोज जैन तेहरा वाले, अखिलेश जैन मंत्री, मुकेश जैन टायर वालों ने की। बैठक में आगरा शैली के क्षेत्रीय संयोजक अजयकुमार जैन एलआईसी पत्तल गली, अनिल जैन बंटो भाई बेलनगंज, लव जैन छीपीटोला, अमित जैन छीपीटोला, पंकज जैन मोहनपुरा, सुधांशु जैन पत्तल गली प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मीटिंग के समापन पर मनोज जैन तेहरा वालों ने आभार माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page