समाचार

8 मई को होगा इंदौर में संयमोत्सव कार्यक्रम: आचार्य श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. की रहेगी विशेष उपस्थिति 


श्रमण संघ निर्माता प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनिजी म.सा. (निर्भय) के संयम जीवन के 52 वर्ष पूर्ण होने एवं 53वें वर्ष में प्रवेश के पावन अवसर पर 8 मई को कीमती गार्डन में भव्य संयमोत्सव का कार्यक्रम होगा। जैन समाज के लिए यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष केंद्र बनेगा। इंदौर से पढ़िए, प्रदीप जैन की यह रिपोर्ट…


 इंदौर। श्रमण संघ निर्माता प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनिजी म.सा. (निर्भय) के संयम जीवन के 52 वर्ष पूर्ण होने एवं 53वें वर्ष में प्रवेश के पावन अवसर पर 8 मई को कीमती गार्डन में भव्य संयमोत्सव का कार्यक्रम होगा। जैन समाज के लिए यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष केंद्र बनेगा। इस विशेष अवसर पर आचार्यदेव श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. (मोहनखेड़ा) आदि ठाणा की गरिमामयी उपस्थिति आयोजन को और अधिक दिव्यता प्रदान करेगी। उनके सान्निध्य में आयोजित यह कार्यक्रम समाज के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संयम मार्ग की अनुमोदना करें एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।

नसीब अगर बुलंदी पर हो तो ही संयम मार्ग मिलता है

आयोजकों के अनुसार 14 वर्ष की अल्पायु में संयम पथ को अपनाने वाले गुरुदेव श्री प्रकाशमुनिजी म.सा. का तप, त्याग और साधना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके संयम जीवन के 52 वर्ष पूर्ण होना जैन समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम के प्रमुख लाभार्थी के रूप में अंगूरबाला जयंतिलाल जैन (मिर्ची वाले) परिवार का विशेष योगदान रहेगा। वहीं स्वर्ण एवं रजत लाभार्थियों सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग इस आयोजन को भव्यता प्रदान कर रहा है। आयोजन की जिम्मेदारी राजमोहल्ला श्रीसंघ एवं ट्रस्ट मंडल द्वारा निभाई जा रही है, जिसमें अनिल चौरड़िया, संजय नवलखा, हेमेन्द्र बोकड़िया, उमराव सियाल सहित कई सदस्यों की सक्रिय भागीदारी है। संयोजक शांता जी एवं कांता कटकानी ने बताया कि यह संयमोत्सव समाज में संयम, त्याग और आत्मअनुशासन के मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कर्म की भूमि पर ही किस्मत का फूल खिलता है, नसीब अगर बुलंदी पर हो तो ही संयम मार्ग मिलता है। कृ इसी संदेश के साथ यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page