दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय मैं विगत रात बड़ी चोरी हो गई। पूरा जैन समाज इससे बहुत ही आहत एवं आक्रोशित है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से फोन पर समाजजनों ने बात की। समाजजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बताया कि समाज में चिंता का माहौल है। चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर प्रतिमा सहित अन्य सामान को मंदिर को दिलवाएं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय मैं विगत रात बड़ी चोरी हो गई। पूरा जैन समाज इससे बहुत ही आहत एवं आक्रोशित है। सैकड़ांे श्रद्धालु मंगलवार को मंदिर पहुंचे। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि पांच नकाबपोश चोर 5 चांदी तथा चार अष्टधातु की प्रतिमाओं के अलावा 25 कलश, पांडूशिला और अन्य सामान रात में एक 1.30 से 2.30 बजे के बीच चुराकर ले गए। चोरी की खबर नरेंद्र वेद को सुबह 5 बजे लगी तब वे मंदिर पहुंचे। एरोड्रम थाने के टीआई और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। मंगलवार को दोपहर में दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ पाटोदी, महामंत्री देवेंद्र सोगानी, प्रचार प्रमुख सतीश जैन, ऋषभ पाटनी, अशोक काला, चंदू गोधा, दिलीप लुहाड़िया नवग्रह जिनालय पहुंचे और एरोड्रम थाने के टीआई नरेंद्र कुशवाह से मिले। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से फोन पर बात की।
विनय बाकलीवाल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बताया कि समाज में चिंता का माहौल है। आप चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर प्रतिमा सहित अन्य सामान को मंदिर को दिलवाने में मदद करें। अन्यथा हमें विवश होकर विरोध स्वरूप ज्ञापन और अहिंसक प्रदर्शन करना पड़ेगा। पुलिस कमिश्नर सिंह ने आश्वासन दिया है कि चोर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए कई टीम लगाई हैं।













Add Comment