समाचार

परीक्षा में सफल होने वाले शिविरार्थियों को गिफ्ट प्रमाण पत्र दिए : छत्रपति नगर में धार्मिक शिक्षण शिविर संपन्न 


तीर्थ स्वरूप दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान एवं छत्रपति नगर, अग्रसेन नगर महावीर बाग में सक्रिय महिला मंडल के सहयोग से 26 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित ग्रीष्मकालीन जैन धर्म शिक्षण शिविर का समापन परीक्षा में सफल शिविरार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर हुआ। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। तीर्थ स्वरूप दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान एवं छत्रपति नगर, अग्रसेन नगर महावीर बाग में सक्रिय महिला मंडल के सहयोग से 26 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित ग्रीष्मकालीन जैन धर्म शिक्षण शिविर का समापन परीक्षा में सफल शिविरार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर हुआ। शिविर संयोजिका शुभ्रा जैन ने बताया कि शिविर में 5 से 15 वर्ष तक के 60 बच्चों को सांगानेर से आए युवा विद्वान सौरभ शास्त्री एवं सृजन शास्त्री ने जैन धर्म का प्रशिक्षण देकर उन्हें जैन धर्म से संस्कारित किया एवं देव दर्शन, प्रक्षाल, पूजन, अभिषेक एवं शांतिधारा करने की प्रक्रिया सिखाई और पूजन में प्रयुक्त अष्ट द्रव्य का नाम उनका महत्व एवं 24 तीर्थंकर के नाम एवं उनकी पहचान के चिन्ह भी याद कराए।

इसी प्रकार महिलाओं के लिए भी सायंकालीन शिविर में स्थानीय वरिष्ठ विद्वान भरत शास्त्री ने 40 महिलाओं को छहढाला, आलाप पद्धति का स्वाध्याय कराया एवं जैन धर्म के मूल स्वरूप और जैन धर्म के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी से भी अवगत कराया।

इन्होंने परीक्षा में मारी बाजी 

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन बच्चों एवं महिलाओं की परीक्षा भी हुई। बच्चों के लिए आयोजित जैन धर्म प्रथम भाग की परीक्षा में मीत जैन ने प्रथम, अवनी जैन ने द्वितीय एवं भव्य जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आलाप पद्धति की परीक्षा में सुरेखा प्रदीप जैन प्रथम, सविता मुकेश द्वितीय एवं नेहा सिंघई तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। छहढाला की परीक्षा में अपेक्षा जैन प्रथम, रागिनी जैन द्वितीय एवं एषणा जैन तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण रही। सभी शिविरार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार एवं परीक्षा में सफल होने वाले शिविरार्थियों को गिफ्ट एवं प्रमाण पत्र दिए गए।

दान के रूप में 61 हजार की निधि प्रदान की

इस अवसर पर जिनालय ट्रस्ट द्वारा युवा विद्वान भरत शास्त्री, सौरभ शास्त्री एवं सृजन शास्त्री का सम्मान किया गया एवं ट्रस्ट द्वारा श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर को ज्ञान दान के रूप में 61 हजार की निधि प्रदान की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, डॉ. जैनेंद्र जैन, कमल जैन, कैलाश जैन नेता, सोनू बेगमगंज एवं महिला मंडल की शुभ्रा जैन, मनीष जैन, वैशाली जैन, सोनाली बागड़िया, सुनीता नायक साधना जैन आदि महिला नेत्री उपस्थित थीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page