समाचार

जैन समाज का हर घर डालेगा वोट का होगा संशोधन: दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर की पदाधिकारी परिषद की बैठक संपन्न


दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद की द्वितीय पदाधिकारी परिषद की मीटिंग जाल सभागृह में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर संपन्न हुई। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियांे द्वारा भगवान महावीर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


 इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद की द्वितीय पदाधिकारी परिषद की मीटिंग जाल सभागृह में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर संपन्न हुई। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियांे द्वारा भगवान महावीर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अनामिका बाकलीवाल एवं अन्य महिलाओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। सतीश जैन ने बताया कि इस अवसर पर महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर निकली स्वर्ण रथयात्रा के सारथी रोहित गंगवाल परिवार, भोजन के पुण्यार्जक सुभाष सामरिया परिवार एवं अन्य सहयोगियों का सम्मान समाज के मुख्य समन्वयक डीके जैन, मुख्य संयोजक सुरेंद्र बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष पिंकेश टोंग्या, प्रचार प्रमुख सतीश जैन आदि ने पगड़ी, मोमेंटो, शॉल श्रीफल भेंट कर किया। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि प्रथम मीटिंग में मेरे द्वारा की गई घोषणाओं को मैं पूर्ण करने हेतु प्रतिबद्ध हूं।

जिन में प्रमुख थे संविधान संशोधन कर आगामी चुनाव में समाज के प्रत्येक परिवार को जोड़ना, समाज के लिए एक मैरिज गार्डन बनवाना। सतीश जैन ने बताया कि संविधान संशोधन के लिए अशोक बड़जात्या की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। अशोक बड़जात्या ने बताया कि यह संविधान इंदौर शहर के प्रत्येक परिवार के लिए लागू होगा। सौरभ पाटोदी को दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के कार्यकारी अध्यक्ष की शपथ भी अशोक बड़जात्या ने दिलवाई।

इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, नरेंद्र वेद, कैलाश वेद के साथ ही समाज श्रेष्ठी एसके जैन, संदीप जैन ,नकुल पाटोदी, मुकेश टोंग्या, धीरेंद्र कासलीवाल, मनोज बाकलीवाल, कमलेश कासलीवाल, रेखा जैन श्रीफल न्यूज़, महावीर जैन, अनिल जैन जैनको, विपिन गांधी, ऋषभ पाटनी, भरत जैन, धर्मेंद्र जैन, जयदीप जैन, अजय जैन, एमके जैन (छावनी )के साथ ही समाज के 171 पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन समाज के संगठन मंत्री जेनेश झांझरी एवं प्रवक्ता मनीष अजमेरा ने किया। एवं आभार समाज के महामंत्री देवेंद्र सोगानी ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page