दिल्ली के विवेक विहार से दुःखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मई की रात में विवेक विहार, दिल्ली में एसी में ब्लास्ट हो गया। इस कारण तीन जैन परिवारों के 9 सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु हो गई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दिल्ली के विवेक विहार से दुःखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मई की रात में विवेक विहार, दिल्ली में एसी में ब्लास्ट हो गया। इस कारण तीन जैन परिवारों के 9 सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस घटना से भारत वर्षीय जैन सकल जैन समाज में दुख व्याप्त है। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने कहा कि यह घटना समाज के लिए असहनीय है।
इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, टीके वेद हंसमुख गांधी, सुशील पांड्या, भूपेंद्र जैन एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, महिला परिषद् की अध्यक्ष मुक्ता जैन एवं रेखा जैन श्रीफल ने भी इस असहनीय घटना पर दुःख प्रकट किया और कहा कि जैन समाज के लिए यह घटना वज्रपात के समान है, इंदौर जैन समाज वीर प्रभु से विनती करती है कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।













Add Comment