यूपी बोर्ड में श्री दिगंबर जैन सुधा सागर कन्या इंटर कॉलेज तालाबपुरा ललितपुर का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। विद्यालय प्रबंध समिति ने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। यूपी बोर्ड में श्री दिगंबर जैन सुधा सागर कन्या इंटर कॉलेज तालाबपुरा ललितपुर का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। विद्यालय प्रबंध समिति ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया कि विद्यालय में इंटर मानविकी वर्ग एवं कॉमर्स वर्ग का 100 प्रतिशत एवं हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा। जिसमें इंटर में हिमांशी रिछारिया प्रथम, मानवी साहू द्वितीय एवं आशिका सुरजिया तृतीय स्थान पर रही।
हाईस्कूल की गीत आचार्य ने प्रथम, नैंसी साहू द्वितीय एवं श्रेया ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जनपद पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टड़या, महामंत्री आकाश जैन, कोषाध्यक्ष सीए सौरभ जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, प्रबंधक संजीव जैन लकी, प्रफुल्ल जैन, प्रधानाचार्य कल्पना जैन मौजूद रहे।













Add Comment