समाचार

आचार्य श्री ज्ञानसागर जी का 69वां अवतरण दिवस 1 मई को : श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की तैयारी जारी


षष्ठ पट्टाचार्य, सराकोद्धारक, ज्ञानतीर्थ प्रणेता एवं मुरैना नगर के गौरव आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज का 69वां अवतरण दिवस आगामी 1 मई को वैशाख शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट…


मुरैना। षष्ठ पट्टाचार्य, सराकोद्धारक, ज्ञानतीर्थ प्रणेता एवं मुरैना नगर के गौरव आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज का 69वां अवतरण दिवस आगामी 1 मई को वैशाख शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुरैना नगर का धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।समारोह का मुख्य आयोजन श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर, मुरैना में किया जाएगा। आयोजन को लेकर सकल जैन समाज, ज्ञानतीर्थ क्षेत्र महाराधक परिवार, ज्ञानार्ष भक्त परिवार एवं मंदिर कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। समाजजनों में इस पावन अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 9 बजे आचार्य श्री की मंगल आरती संपन्न होगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय एवं भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। दिनभर श्रद्धालु आचार्य श्री के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके आध्यात्मिक अवदान का स्मरण करेंगे। शाम 7 बजे से मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इसके साथ ही विभिन्न महिला मंडलों द्वारा भक्ति-भाव से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण धर्ममय और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठेगा। समाज के विजय जैन ने बताया कि आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज ने अपने तप, त्याग, संयम और ज्ञान से समाज को नई दिशा प्रदान की है। उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन में ज्ञानतीर्थ जैसे अनेक प्रेरणादायी कार्य संपन्न हुए हैं। वे न केवल जैन समाज, बल्कि समूचे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आयोजकों ने समस्त साधर्मी बंधुओं, गुरु भक्तों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला मंडलों तथा इष्टमित्रों सहित सभी श्रद्धालुओं से इस मांगलिक अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। यह आयोजन श्रद्धा, समर्पण और गुरु भक्ति का अनुपम संगम बनेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page