समाचार

विश्व शांति महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं : पांच दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन 


एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड अयोध्या नगरी हरीपर्वत में आयोजित श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का सोमवार को अत्यंत भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच समापन हो गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…


आगरा। एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड अयोध्या नगरी हरीपर्वत में आयोजित श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का सोमवार को अत्यंत भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच समापन हो गया।श्री सर्वताभद्र जिनालय बल्केश्वर के तत्वावधान में उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 23 से 27 अप्रैल तक आयोजित इस पंचदिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा भक्ति और उल्लास से संपन्न हुआ।महोत्सव के अंतिम दिन प्रातःकालीन बेला में भगवान श्री आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा एवं मोक्ष कल्याणक पूजन विधि- विधानपूर्वक संपन्न हुआ।इसके पश्चात भगवान के कैलाश पर्वत से निर्वाण प्राप्ति के प्रतीकात्मक प्रसंगों का सजीव एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भावनाओं से ओतप्रोत कर दिया। विशेष रूप से अग्निकुमार देवों द्वारा नख-केश संस्कार का मनोहारी दृश्य सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। इसके उपरांत आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुतियां अर्पित कीं और विश्व शांति सुख- समृद्धि एवं मानव कल्याण की कामना की।वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय ध्वनियों से गुंजायमान हो उठा।

अष्ट धातु प्रतिमाओं को नवीन वेदी पर विराजमान कराया

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण भव्य रथयात्रा रही जो एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड, अयोध्या नगरी हरीपर्वत से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बल्केश्वर स्थित श्री सर्वताभद्र जिनालय पहुंची।रथयात्रा में सुसज्जित रथ बैंड-बाजे, आकर्षक झांकियां एवं भक्तिमय वातावरण ने सभी का मन मोह लिया।मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया| इस रथयात्रा की व्यवस्था जय जिनेंद्र युवा संगठन द्वारा संभाली गई|जिससे पूरा नगर भक्तिरस में डूबा नजर आया। श्री सर्वताभद्र जिनालय न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर पहुंचने पर 15 सौभाग्य शाली परिवारों द्वारा विधिपूर्वक अष्ट धातु प्रतिमाओं को नवीन वेदी पर विराजमान कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में ध्वजारोहण एवं शिखर कलशारोहण का भव्य आयोजन भी संपन्न हुआ। जिसने पूरे वातावरण को और अधिक दिव्य एवं आलौकिक बना दिया।पूरे पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और आगरा नगरी में धर्म आस्था एवं भक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, प्रवचनों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव को और भी भव्यता प्रदान की।

श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया

आयोजन समिति ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।साथ ही समिति ने समस्त आगरा वासियों को इस पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग समर्पण और श्रद्धा के कारण ही यह महोत्सव ऐतिहासिक एवं सफल बन सका|मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि 28 अप्रैल को श्री सर्वताभद्र जिनालय बल्केश्वर में उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में महामस्तकाभिषेक महोत्सव किया जाएगा। इस मौके पर मनोज जैन बाकलीवाल,अनंत कुमार जैन प्रवीन कुमार जैन,रजत जैन, पंकज जैन,पारस जैन कंसल,राजीव बैंक,पारसमल जैन,सुमेर पांडया, सुरेश जैन पांडया,अनिल जैन,प्रदीप जैन,अमित जैन,पवन जैन,मुकेश कुमार जैन,सुनील कुमार जैन,वीरेन्द्र जैन,विशाल जैन कमल जैन अंकेश जैन मधु जैन कंसल,बबिता जैन, खुशबू जैन,स्नेहालता जैन,आशा पाड़या, सरोज पाड़या,समस्त श्री सर्वताभद्र जिनालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page