समाचार

श्री शांतिनाथ सेवा संघ की आम सभा में रूपरेखा तय :  21 जून के वार्षिक आयोजन के लिए परम शिरोमणि संरक्षक नियुक्त


 शांतिनाथ सेवा संघ की आम सभा रविवार को राजधानी में अत्यंत गरिमामय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई। यह महत्वपूर्ण बैठक संघ के प्रचार मंत्री संजय जैन के निवास पर आयोजित की गई। अंबाह से पढ़िए, यह खबर…


अंबाह। श्री शांतिनाथ सेवा संघ की आम सभा रविवार को राजधानी में अत्यंत गरिमामय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई। यह महत्वपूर्ण बैठक संघ के प्रचार मंत्री संजय जैन के निवास पर आयोजित की गई। इसमें समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य सदस्य और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। सभा की अध्यक्षता अशोक जैन ने की जबकि, संचालन संघ के कोषाध्यक्ष अजय जैन ने किया। इस अवसर पर राजकुमार जैन, सुनील जैन, प्रदीप जैन वसुंधरा तथा रामस्वरूप जैन सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने संघ द्वारा किए जा रहे धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए संगठन की एकता और सक्रियता को और मजबूत बनाने पर बल दिया। सभा के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गोकुल चंद्र जैन, अशोक कुमार जैन और राजकुमार जैन को सर्वसम्मति से संघ का ‘परम शिरोमणि संरक्षक’ नियुक्त किया गया। इस घोषणा का उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत किया। इसे संघ के इतिहास में एक प्रेरणादायक और महत्वपूर्ण निर्णय माना गया।

मंच संचालन की जिम्मेदारी सुनील जैन को

बैठक में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले भव्य वार्षिक आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के विभाजन तथा वार्षिक तीर्थयात्रा 2026 की घोषणा को लेकर गंभीर मंथन हुआ। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। इसी क्रम में आगामी कार्यक्रम के मंच संचालन की जिम्मेदारी सुनील जैन को सौंपी गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। अंत में सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। संघ ने सभी समाजजनों से 21 जून के भव्य कार्यक्रम में परिवार सहित उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page