समाचार

खरगोन की जीनी जैन ने प्रदेश की मेरिट सूची में बनाया स्थान : सफलता का मंत्र है ‘कंसिस्टेंसी’


मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में खरगोन जिले का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस सफलता के बीच शहर की जीनी जैन ने प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। खरगोन से पढ़िए, यह खबर…


खरगोन। मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में खरगोन जिले का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस सफलता के बीच शहर के ट्रेवल्स संचालक पंकज जैन की बेटी जीनी जैन ने प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। खरगोन की प्रियदर्शनी स्कूल की वाणिज्य समूह की छात्रा जीनी जैन ने कड़ी मेहनत और लगन से प्रदेश की मेरिट सूची में 10वां स्थान हासिल किया है। जीनी ने कुल 500 अंकों में से 481 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

सफलता का मंत्र: रोजाना 3 घंटे की पढ़ाई

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय जीनी ने अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। सफलता के मंत्र पर बात करते हुए जीनी ने बताया कि उन्होंने बहुत ज्यादा दबाव लेकर पढ़ाई नहीं की। उनका कहना है कि

“स्थिरता के साथ नियमित रूप से हर दिन दो से तीन घंटे की पढ़ाई बेहतर अंक लाने के लिए पर्याप्त होती है।”

जीनी ने भविष्य के लिए भी अपना लक्ष्य तय कर लिया है। वे आगे चलकर एमबीए करना चाहती हैं और एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने का सपना देखती हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page