समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी ने गौशाला में सेवा और भूसा दान किया : हाउसिंग कॉलोनी के ‘जीव दया स्थल’ पर ग्रुप के सदस्यों ने गौ सेवा कर पुण्य अर्जन किया


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा “प्राणी मात्र की सेवा भावना” के संकल्प के साथ जीव दया एवं मानव सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को विशेष कार्यक्रम किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की रिपोर्ट…


भिंड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा “प्राणी मात्र की सेवा भावना” के संकल्प के साथ जीव दया एवं मानव सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को विशेष कार्यक्रम किया गया। गौरी सरोवर स्थित हाउसिंग कॉलोनी के ‘जीव दया स्थल’ पर ग्रुप के सदस्यों ने गौ सेवा कर पुण्य अर्जन किया। इस अवसर पर भामाशाह पशु पक्षी आहार योजना के तहत ग्रुप के सदस्य अमित (मोनू) पूनम जैन (पुलावली वाले) के सौजन्य से दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा एक ट्राली भूसा गौशाला को भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने गौमाता की सेवा की और उनके आहार की व्यवस्था में सहयोग दिया। ग्रुप के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने बताया कि संस्था लगातार जीव दया और मानव सेवा के प्रकल्पों पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सचिव अंशुल – आयशा जैन द्वारा दानदाता परिवार (अमित मोनू पूनम जैन) का विशेष रूप से सम्मान किया गया। साथ ही भामाशाह पशु पक्षी आहार योजना कमेटी एवं सभी पधारे हुए सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष शैलेंद्र-पूनम जैन, सचिव अंशुल-आयशा जैन, कोषाध्यक्ष रविंद्र-सुधा जैन, शिरोमणि संरक्षक अशोक-जया जैन सहित अमित-मोनू जैन, नवीन अंजू जैन, अतुल-ज्योति जैन, सुभाष ममता जैन, विकास-प्रीति जैन, आर्जव-दीपा जैन, सिद्धार्थ-श्रुति जैन एवं अन्य 35 से अधिक दांपत्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page